
संतोष पाठक की रिपोर्ट
कुचायकोट थाना क्षेत्र के माधो मठ एनएच 27 पर दिल्ली से आ रही एक बस अचानक गड्ढे में में पलट गई जिसके बाद इस बस में सवार लगभग 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी जब कुचायकोट पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए कई एंबुलेंस घटनास्थल पर भेज दिया जिसके बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया इस घटना के बाद घायलों ने बताया कि यह बस दिल्ली से चलकर सुपौल जा रही थी और इस बस के अंदर दरभंगा तथा सुपौल साइड के अधिकांश यात्री बैठे हुए थे तभी दोपहर के बाद अचानक बस का अगला पहिया ब्लास्ट कर गया जिसके बाद बस अनियंत्रित होते हुए सड़क के किनारे जा पलटी हालांकि इस दौरान बस ने एक कार को भी चपेट में लिया था परंतु कार सवार लोग बाल-बाल इस घटना में बच गए और बस में सवार लगभग 20 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। इनमें से अधिकांश लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं परंतु लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज किया जा रहा है। और इनमें से कुछ लोग इलाज के बाद अपने गंतव्य स्थान के लिए दूसरे वाहनों से रवाना हो गए हैं तो वहीं कुछ लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है घटनास्थल पर कुचायकोट थाना की पुलिस पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है वहीं इस घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है घायल यात्रियों ने बताया कि ईश्वर की कृपा से आज बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बच गई अन्यथा इस बस में लगभग 80 यात्री सवार थे और बस की स्पीड भी ज्यादा थी तभी अचानक अगला टायर फट गया जिसके बाद बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस किनारे जाकर गड्ढे में पलट ईश्वरीय कृपा से कोई हताहत की खबर नहीं आई है।
