
बरौली/गोपालगंज।
आज मुज्ज़फरपुर में हिक्योर एग्रो प्लांट्स पीबीटी. लिमिटेड के टिसू कल्चर द्वारा उत्पादित पौधे और मछ्ली पालन, मुर्गी पालन, बतख के अनेकों प्रजाति के पालन के बारे में जानकारी लिया गया । कम लागत और अधिक फायदे के लिए सभी युवा वर्ग और किसान समाज को टिसू कल्चर द्वारा उत्पादित पौधे की खेती पर ध्यान देना चाहिए । किसान समाज नीबू, अंजीर, अनार, केला इत्यादि की खेती टिसू कल्चर द्वारा उत्पादित पौधे से करे, तो खेती में कम लागत से अधिक आमदनी कमाया जा सकता है । बहुत जल्द जिला भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के साथी हरेक गावो के किसान समाज और युवा वर्ग को सभी गावो में चौपाल लगाकर इस खेती के बारे में जानकारी देंगे । अध्यक्ष अमित राय, मीडिया प्रभारी अर्जून सिंह ,प्रवक्ता धनु प्रताप सिंह, राहुल सिंह, और विशाल कुमार मौजूद रहे।
