Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर हिंदूवादी संगठनों ने घंटो हंगामा व आगजनी की
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    जमशेदपुर हिंदूवादी संगठनों ने घंटो हंगामा व आगजनी की

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नानक नगर रेल ट्रैक के समीप रविवार को बस्ती के एक घर में मिशनरियों द्वारा आस- पास के लोगों का धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला प्रकाश में आने की सूचना मिलने के बाद शहर के हिंदूवादी संगठनों ने जमकर बवाल काटा और घर मे लगे पोस्टर को फाड़कर आग के हवाले कर दिया. इस दौरान हिंदूवादी संगठनों ने घंटो हंगामा व आगजनी की. मिली जानकारी के अनुसार उक्त घर में मिशनरी का कार्यालय संचालित होता है. बता दें कि ईसाइयों का कल से धर्मांतरण पर्व की शुरुआत हुई है, जो 40 दिनों तक चलेगा. इसी कड़ी में यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को धर्मांतरण कराने की योजना थी. बताया जा रहा है कि गरीब और असहाय लोगों को दिग्भ्रमित कर यहां धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था. जिसकी जानकारी मिलने पर लोग आक्रोशित हो उठे और हिंदूवादी संगठनों को इसकी जानकारी दी. वहीं धर्मांतरण की सूचना मिलते ही शहर के सारे हिंदूवादी संगठन एकजुट हुए और मौके पर पहुंचकर लोगों ने मिशनरीज ऑफिस के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ कर डाली, और पोस्टर बैनर को आग के हवाले कर दिया. इधर मामला बढ़ता देख मिशनरीज के लोगों ने इसकी सूचना गोलमुरी पुलिस को दी. वहीं सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. हालांकि, पुलिस भी लोगों के गुस्से को शांत नही करवा पाई और क्यूआरटी का सहारा लिया. देखते ही देखते मौके पर क्यूआरटी की एक टुकड़ी पहुंची. इधर सूचना मिलते ही सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता, बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू, सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश मंडल, सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत और जेएनएसी सिटी मैनेजर रवि भारती मौके पर पहुंचे. सिटी मैनेजर ने माइक के जरिये हिंसा पर उतारू लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. हालांकि लोगों का आक्रोश बढ़ता ही गया, अंततः क्यूआरटी को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. जिसके बाद हंगामे पर काबू पाया जा सका. बता दें कि हर रविवार को मिशनरीज में संत रवि सिंह प्रार्थना का आयोजन करते हैं. आज रविवार के दिन काफी संख्या में लोग प्रार्थना करने पहुंचे थे. स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिशनरीज द्वारा भोले- भाले लोगों को पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है. मामले को लेकर पूर्व में थाने में शिकायत की जा चुकी है. फ़िलहाल पुलिस ने हिंसा को काबू में कर लिया है इसकी जानकारी देते हुए सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि दोनों पक्षों की बातों को सुना गया है, दोनों के आरोपों की जांच की जा रही है, जो भी पक्ष दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी. वहीं पुलिस ने धर्मान्तरण कराने वाले रवि सिंह को हिरासत में ले लिया है, जिसे पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गयी है.

    सुभाष चंद्र जाट (सिटी एसपी- जमशेदपुर)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरिवारवादी दल लोगों से झूठे वादे करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं:रघुवर दास
    Next Article पुलिस सप्ताह कार्यक्रम तहत भब्य कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.