Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस सप्ताह कार्यक्रम तहत भब्य कार्यक्रम का आयोजन
    Uncategorized

    पुलिस सप्ताह कार्यक्रम तहत भब्य कार्यक्रम का आयोजन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

    भगवानपुर(बेगूसराय)- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेयाय गांव स्थित ज्ञान कमल गुरुकुल के प्रांगण में रविवार को पुलिस सप्ताह के अवसर पर चित्रकला, निबंध, संगीत, लघुनाटक, वाद विवाद एवं भाषण का प्रतियोगिता का आयोजन तेयाय ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी छात्र छात्राओं के बीच पुरुस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा कि तेयाय ओपी थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस सप्ताह पर कार्यक्रम जो किया गया वह काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बेहिचक बच्चों ने जो प्रस्तुति दिखाया वह काबिले तारीफ है। उन्होंने आयोजनकर्ता सहित ज्ञानकमल गुरुकुल के व्यवस्थापक को भी बधाई दी. वहीं तेघड़ा इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि आज की प्रस्तुति मन मोहक थी, जो काफी प्रशंसा के पात्र हैं। वहीं तेयाय ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम आयोजन में ज्ञान कमल गुरुकुल के व्यवस्थापक नीतीश कुमार सहित ग्रामीणों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान चित्रकला में ज्ञान कमल गुरुकुल तेयाय वर्ग पांच के आयुष कुमार प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू तकिया वर्ग पांच के आयशा सुल्ताना द्वितीय एवं ज्ञानकमल गुरुकुल तेयाय वर्ग तीन के आराध्या गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू तकिया वर्ग पांच के फरजाना प्रवीण प्रथम, ज्ञानकमल गुरुकुल तेयाय वर्ग तीन के प्रिंस कुमर द्वितीय एवं उ म विद्यालय उर्दू तकिया वर्ग पांच के शाहीन प्रवीण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में म विद्यालय दादपुर के ऋतुराज प्रथम, उ म विद्यालय उर्दू तकिया के सफीना खातून द्वितीय एवं ज्ञानकमल गुरुकुल के मीनू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में ज्ञानकमल गुरुकुल तेयाय के प्रिंस प्रथम व आराध्य गौतम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं संगीत प्रतियोगिता में उ म विद्यालय छतरिटोल के रुपाली प्रथम, उ म विद्यालय उर्दू तकिया के सानिया प्रवीण द्वितीय व ज्ञानकमल गुरुकुल तेयाय के सुहानी व ब्यूटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लघु नाट्य प्रतियोगिता में ज्ञानकमल गुरुकुल के ऋषभ, रितेश, अभय, दुर्गेश, ऋषिकेश विश्वजीत, मुरारी ने प्रथम, उ म विद्यालय उर्दू तकिया के शबा प्रवीण, सलमा खातून की टीम ने द्वितीय एवं ज्ञानकमल गुरुकुल तेयाय के सुहाना, साक्षी, संजना, दृष्टि एवं अक्षत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय छत्रिटोल के रुपाली ने नशा मुक्ति पर गाना गा कर लोगों का मन मोह लिया। लोगों ने रुपाली की काफी सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीओ ओमप्रकाश व मंच संचालन पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ0 सच्चिदानंद पाठक ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर हिंदूवादी संगठनों ने घंटो हंगामा व आगजनी की
    Next Article अफसाना खातून द्वारा दो बार प्रधानमंत्री आवास की राशि उठा कर आवास निर्माण नहीं कराने पर बीडीओ हुए सख्त होगी करवाई ।

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.