Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू और काले ने शिव मंदिर में टेका माथा 
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    सरयू और काले ने शिव मंदिर में टेका माथा 

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू और काले ने शिव मंदिर में टेका माथा

    धार्मिक कार्यों से जुड़े युवा- सरयू

    पाश्चात्य संस्कृति त्याग, संस्कारों को अपनाएं : काले

    श्री श्री सार्वजनिक शिव हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, गूंजे जयकारे

    जमशेदपुर : कल्याण नगर भुईयाडीह में श्री श्री सार्वजनिक शिव हनुमान मंदिर समिति के सान्निध्य में संचालित नवनिर्मित मन्दिर के चार दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बुधवार को वेदी पूजन-अन्नाधिवास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक सरयू राय एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर हर-हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए। यहां पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ वैदिक परंपराओं एवं आध्यात्मिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना एवं नित्य पूजा करवाई. इस दौरान सैकड़ों की तादाद में उपस्थित श्रद्धालुओं ने शिव हनुमान के जयकारे लगाए।
    इस मौके सरयू राय ने कहा कि धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें. इस प्रकार के कार्यों से आध्यात्मिक वृद्धि होती है। साथ ही श्री राय ने समिति द्वारा नशा मुक्ति की अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नशे से दूर रहने की अच्छी पहल है।
    मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि मनुष्य को श्रद्धा के अनुसार दान-पुण्य करना चाहिए। पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव को समाप्त करने के लिए परंपरागत संस्कृति व संस्कार अपनाना चाहिए।
    इस कार्यक्रम का संचालन सूरज चौबे ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संतोष गुप्ता ने किया।

    इस मौके पर जूगुन पांडे, विजय कुमार भारती, राजकिशोर मुंडा, महेंद्र साव, मंकेज महतो, निरंजन प्रसाद, सागर चौबे, विरेंद्र सिंह, शुरू पात्रो, मंजीत भारती, संजीत भारती, नंदलाल दास, राजा यादव, सुभाष गिरी, सूरज सिंह, सुकाय कुमार, अभिषेक दुबे सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड की नई रोजगार नीति में ‘हिंदी’ को सामान्य भाषा के रूप में शामिल करे सरकार:डॉ अजय
    Next Article कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ: राकेश तिवारी

    Related Posts

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.