
गौरव कुमार झा की रिपोर्ट।
विभूतिपुर प्रखंड में विधायक अजय कुमार के द्वारा 29 लाख 69 हजार 252 रुपया का मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत बुलाकी पुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर एवं बंबईया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय धोबी टोल में दो-दो कमरा स्कूल भवन का शिलान्यास किए जहां उपस्थित सीपीआईएम के अंचल सचिव विधानचंद्र राय, नीलम देवी, राजद नेता संजय सिंह, राम नारायण सिंह, संतोष चौधरी, जनक लाल महतो, सुबीन कुमार कर्ण, सिकंदर राम, शुभकरण राय, पूर्व सरपंच रामप्रताप राय, जय नारायण रावत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
