Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कटिबद्ध: बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कटिबद्ध: बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपराध नियंत्रण की दिशा में उठाए जाएंगे कड़े कदम ,जिले में स्थापित किया जाएगा ट्रॉमा सेंटर, सात स्थानों पर ब्लड सेपरेशन मशीन सदर व एसएनएमएमसीएच को किया जाएगा अपग्रेड: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कटिबद्ध

    अपराध नियंत्रण की दिशा में कड़े कदम उठाए जाएंगे। राज्य सहित जिले का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। विधि व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा। लोगों को बेहतर मौलिक अधिकार देने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।

    उपरोक्त बातें माननीय स्वास्थ्य मंत्री सह धनबाद के प्रभारी मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने आज सर्किट हाउस में उपायुक्त, एसएसपी, डीडीसी, एसडीओ, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष तथा प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय मुद्दों पर बैठक करने के बाद बताई।

    उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) को विभिन्न मेडिकल इक्विपमेंट लगाने के लिए 7.5 करोड़ रुपए की राशि दी है। इसी प्रकार सदर अस्पताल के विकास के लिए पहले ही आठ करोड़ रूपए दिए गए हैं।

    जिले में एक ट्रॉमा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। जहां अधिक दुर्घटनाएं होती है वैसे सात स्थानों पर ब्लड सेपरेशन मशीन स्थापित किया जाएगा। जिससे रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स, ब्लड प्लाज्मा और प्लेटलेट्स को अलग करने की सुविधा होगी।

    माननीय मंत्री ने कहा कि जिले में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के लिए अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व में आवंटित बजट की राशि को खर्च करने पर भी चर्चा की गई।

    माननीय मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। 1600 से अधिक चिकित्सकों की भर्ती की गई है। प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। एएनएम, जीएनएम का मानदेय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कोरोना काल में सरकार ने बेहतरीन काम करते हुए हर नागरिक को सुरक्षित रखने का भरपूर प्रयास किया है। महामारी के कारण जान गंवाने वाले एक-एक शव का अंतिम संस्कार जिला प्रशासन ने परिवार के सदस्य की भूमिका निभाते हुए किया है।

    बैठक में  मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, उपायुक्त श्री संदीप सिंह, एसएसपी श्री संजीव कुमार, डीडीसी श्री शशि कुमार सिंह, एसडीओ श्री प्रेम कुमार तिवारी, पूर्व मंत्री श्री मन्नान मल्लिक, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री बृजेंद्र सिंह वह अन्य लोग शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीराम मंदिर स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर ने की धार्मिक अनुष्ठान की व्यापक तैयारियां, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा, श्रीराम कथा से राममय होगी लौहनगरी
    Next Article पुलिस सप्ताह अभियान के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.