Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अल्पसंख्यक स्कूलों की नियुक्ति नियमावली जल्द बनावे सरकार संवेदनशील हेमंत सरकार जटिलताओं को खत्म करें : मंटू
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    अल्पसंख्यक स्कूलों की नियुक्ति नियमावली जल्द बनावे सरकार संवेदनशील हेमंत सरकार जटिलताओं को खत्म करें : मंटू

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अल्पसंख्यक स्कूलों की नियुक्ति नियमावली जल्द बनावे सरकार
    संवेदनशील हेमंत सरकार जटिलताओं को खत्म करें : मंटू

    जमशेदपुर। झारखंड राज्य के प्राथमिक एवं माध्यमिक अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति की नियमावली जल्द बनाने की मांग उठी है। इसके साथ ही शिक्षक नियुक्ति की अनुमोदन प्रक्रिया को आसान करने तथा नई पेंशन नीति की बजाय पुरानी पेंशन योजना का लाभ अल्पसंख्यक स्कूलों के शिक्षकों को देने के लिए भी राज्य सरकार से कई दिनों से मांग हो रही है। झारखंड राज्य के साथ ही जमशेदपुर में भी कई अल्पसंख्यक एवं अनुदानित विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं और रिक्ति के कारण शिक्षण कार्य बाधित हो रहे हैं।
    कोविद-19 के कारण प्रारंभिक एवं मिडिल स्कूल पिछले 2 सालों से बंद हैं जबकि समय-समय पर हाई स्कूलों में पढ़ाई ऑफलाइन भी शुरू की जाती रही है। क्योंकि उच्च विद्यालयों मैं पठन-पाठन का कार्य शुरू हो रहा है ऐसे में शिक्षक की कमी का खामियाजा विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है।
    रांची में इसे लेकर मिशनरी स्कूलों की बैठक हुई है और इसमें सरकार को 18 फरवरी तक समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया गया है। वही उस बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि अगले सत्र में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का प्रबंधन करने वाली कमेटियां लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन करेंगे।
    झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू एवं मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह भी इस मामले में मिशनरी स्कूलों के प्रबंधन कमेटियों के साथ है। हरविंदर सिंह के अनुसार सिख संस्थाओं द्वारा संचालित प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं और इसका असर पढ़ाई पर पड़ रहा है। हरविंदर सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अल्पसंख्यक स्कूलों के मामले में संवेदनशील रहे हैं और सालों पुरानी समस्याओं का भी निदान उनके कार्यकाल में हुआ है। किंतु कई विभागीय जटिलताओं को सरल और सहज बनाना भी जरूरी है जिस पर राज्य सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। जमशेदपुर में बांग्ला, उर्दू, गुजराती दक्षिण भारतीय तेलुगू-तमिल, ओड़िया मीडियम के भाषाई एवं धार्मिक अल्पसंख्यक संस्थान संचालित हो रहे हैं और वहां भी कई शिक्षक इकाइयां रिक्त है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिथिला पेंटिंग की ट्रेनिंग शुरू
    Next Article  वरीय भाजपा नेता मैनेजर प्रसाद के निधन पर भाजपा में शोक की लहर, पूर्व सीएम, जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक

    Related Posts

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का प्रदर्शन, CBI जांच की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.