Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अल्पसंख्यकों की भाषा संस्कृति की रक्षा करे सरकार : शैलेंद्र
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राजनीति शिक्षा

    अल्पसंख्यकों की भाषा संस्कृति की रक्षा करे सरकार : शैलेंद्र

    News DeskBy News DeskFebruary 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अल्पसंख्यकों की भाषा संस्कृति की रक्षा करे सरकार : शैलेंद्र
    जमशेदपुर। झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को एक ज्ञापन सौंपकर अन्य भाषाओं की तरह गुरुमुखी भाषा को राज्य स्तर पर मानता देने की मांग की है और कहा कि भाषाई एवं धार्मिक अल्पसंख्यक की भाषा साहित्य एवं विरासत की रक्षा का दायित्व सरकार पर होता है। भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों के कई अधिकार वर्णित है और इसका संरक्षण एवं संवर्धन करने का दायित्व राज्य अर्थात सरकार का होता है।
    झारखंड में जमशेदपुर रांची बोकारो धनबाद में बड़ी संख्या में सिख और पंजाबी भाषी हिंदू धर्मावलंबी निवास करते हैं। जिनकी मातृभाषा पंजाबी है और इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए झारखंड राज्य निर्माण के 22 साल बाद भी कोई खास कदम नहीं उठाए गए हैं।
    सिख एवं हिंदू बिरादरी के कई परिवारों का अब पंजाब से किसी तरह का कोई संबंध भी नहीं रह गया और पिछली तीन पीढ़ियों से झारखंड में अपना योगदान दे रहे हैं।
    राज्य की हेमंत सरकार को इस अल्पसंख्यक पर भी ध्यान देना चाहिए और जिलावार सरकारी नियुक्ति में पंजाबी भाषा को भी स्थान दिया जाना चाहिए। जिससे पंजाबी भाषा परिवार भी राज्य एवं समाज के विकास में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निर्वहन कर सके।
    शैलेंद्र सिंह के अनुसार उनका सिख समाज एवं पंजाबी हिंदू बिरादरी समाज स्थानीय जनजातियों के उत्थान को लेकर कोई सवाल नहीं खड़े कर रहा है। झारखंड अलग राज्य का निर्माण आदिवासी संस्कृति एवं पहचान के सवाल पर हुआ है और उसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए। लेकिन जिन अल्पसंख्यक भाषा भाषी का अस्तित्व एवं अस्मिता झारखंड राज्य के साथ जुड़ा हुआ है । उनकी चिंता भी सरकार एवं जनजाति लोगों एवं उनके नेतृत्व के द्वारा की जानी चाहिए।
    शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही सिख एवं पंजाबी बिरादरी का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं महामहिम राज्यपाल से मिलेगा और संवैधानिक दायित्व की पूर्ति करने का आग्रह भी करेगा। समाज का प्रतिनिधिमंडल जनजातीय समाज के नेताओं के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी मिलेगा और उन्हें सिख एवं पंजाबी हिंदू बिरादरी की चिंता से अवगत भी करवाएगा। मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन की एक प्रतिलिपि झारखंड सरकार के राज्यपाल एवं शिक्षा मंत्री तथा जिला उपायुक्त श्री सूरज कुमार को भी सौंपी गई है इसके अलावा सरदार शैलेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर अन्य भाषाओं की तरह गुरुमुखी भाषा को राज्य सरकार के स्तर पर मान्यता प्रदान करने का अनुरोध किया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article गंगा नदी संपर्क परियोजना के तहत बनने वाले 14.5 किलोमीटर लंबे रेल-सह-सड़क-पुल का 696 करोड़ रुपये की लागत से होगा कायाकल्प

    Related Posts

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    May 21, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    May 21, 2025

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    यूनियन ने मजदूर नेता राजेन्द्र सिंह को याद कर किया नमन

    पटना के भोजपुरी विद्वान डॉ सुनील पाठक डॉ निर्भीक सम्मान से सम्मानित’

    नीमडीह की घटना पर ललित कुमार महतो ने जताई चिंता, शांति बनाए रखने की अपील

    रेलवे रैक यार्ड हादसे में मृत सुरक्षा कर्मी के परिजनों को मिला मुआवजा

    रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संगोष्ठी का किया आयोजन

    युगांतर भारती के अध्यक्ष ने मुलाकात की राज्यपाल से

    झामुमो ने स्व. दुर्गा सोरेन को याद कर किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.