Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में PMEGP के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अनुवीक्षण समिति की बैठक
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में PMEGP के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अनुवीक्षण समिति की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में PMEGP के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अनुवीक्षण समिति की बैठक

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुवीक्षण समिति (District Level Monitoring Committee) की बैठक का आयोजन किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले को प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 अंतर्गत आवंटित लक्ष्य 95 के विरुद्ध बैंकों में अग्रसारित 387 आवेदनों में से अबतक 98 आवेदनों की स्वीकृति की जा चुकी है, परन्तु मात्र 48 आवेदनों का मार्जिन मनी क्लेम किया गया है, जो अत्यंत असंतोषजनक है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र चाईबासा ने बताया कि पूर्व में भुगतान हेतु EDP ट्रेनिंग की अनिवार्यता को अब समाप्त कर दिया गया है, जिससे बैंक आवेदन की स्वीकृति कर त्वरित भुगतान कर सकते हैं। महाप्रबंधक द्वारा जानकारी दी गयी कि बैंक ऑफ़ इंडिया, HDFC बैंक, IDBI बैंक, झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आवंटित लक्ष्य के विरुद्ध मार्जिन मनी क्लेम करने में असंतोषजनक प्रदर्शन किया गया है, जबकि सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, कैनरा बैंक एवं यूको बैंक द्वारा सराहनीय प्रदर्शन किया गया है ।

    उपायुक्त द्वारा वर्तमान में विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित 95 आवेदनों पर असंतोष व्यक्त करते हुए बैंकों को अगले 10 दिनों में सभी लंबित आवेदनों पर यथोचित कार्रवाई करते हुए त्वरित निष्पादन करने का निदेश दिया गया। उन्होंने महाप्रबंधक-डीआईसी को बैंकों द्वारा वापस किये गए वैसे आवेदन जिनका CIBIL स्कोर खराब है, उन्हें छोड़ कर बाकी आवेदनों को आगामी 16 फरवरी तक बैंकों में पुनः प्रेषित करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने KVIC रांची के प्रतिनिधि को नियमित रूप से अग्रेसित आवेदन के विरुद्ध स्वीकृत आवेदनों एवं स्वीकृत आवेदनों के विरुद्ध भुगतान किये गए आवेदनों को प्रतिशत रूप में दर्शित रिपोर्ट भेजने का भी निदेश दिया।

    KVIC रांची के उप निदेशक द्वारा जानकारी दी गयी कि पूर्वी सिंहभूम जिला स्वीकृत आवेदनों के आधार पर झारखण्ड में द्वितीय स्थान पर एवं भुगतान किये गए आवेदनों के आधार पर चतुर्थ स्थान पर है। उन्होंने बैंकों से स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र भुगतान करने का अनुरोध किया, जिस से ज़िले का भौतिक एवं आर्थिक लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जमशेदपुर द्वारा सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को अपने आवंटित लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त कर अविलम्ब भुगतान करने का अनुरोध किया गया, जिससे पूर्वी सिंहभूम जिला का प्रदर्शन और बेहतर हो सके। बैठक में अपर उपायुक्त श्री प्रदीप प्रसाद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, चाईबासा श्री एस.एस बैठा, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक श्री संतोष कुमार, KVIC रांची के उप निदेशक, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, कैंप कार्यालय जमशेदपुर, EoDB प्रबंधक, एवं जिला बैंक समन्वयकों ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी को जमानत न्याय प्रणाली के मुंह पर करारा तमाचा: भगवान सिंह
    Next Article आशा कर्मी के अकाशमिक निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर वही दूसरी तरफ उसी गाँव के पूर्व सरपंच के पति का भी आकस्मिक निधन

    Related Posts

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.