Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आशा कर्मी के अकाशमिक निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर वही दूसरी तरफ उसी गाँव के पूर्व सरपंच के पति का भी आकस्मिक निधन
    Uncategorized

    आशा कर्मी के अकाशमिक निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर वही दूसरी तरफ उसी गाँव के पूर्व सरपंच के पति का भी आकस्मिक निधन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
    भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पासोपुर गांव में एक दिन में दो लोगों का असामयिक निधन हो जाने से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पासोपुर निवासी वार्ड 13 के वार्ड सदस्य आलोक भारती के पत्नी करीब 30 वर्षीय आशा कर्मी नीलू कुमारी एवं दामोदरपुर पंचायत के पूर्व सरपंच पति भाकपा कार्यकर्ता रामशोभित महतों का अचानक निधन हो जाने के कारण मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक आशा कर्मी नीलू कुमारी को गुरुवार को शाम में अचानक पेट में दर्द शुरू हुआ, उनके परिजनों के द्वारा बेगूसराय स्थित किसी निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले जाया गया, इलाज के दौरान नीलू कुमारी ने अपना दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का शव गांव आते ही शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक अपने पीछे दो पुत्री को छोड़ कर चल बसे।परिजनों के चीत्कार भरी रुदन से ग्रामीण भी गमगीन थे।

    वहीं दूसरी ओर उक्त गांव निवासी पूर्व सरपंच पति भाकपा कार्यकर्ता करीब 48 वर्षीय रामशोभित महतों का हृदय गति रुक जाने से निधन हो जाने से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। एक शव का दाह संस्कार खत्म भी नहीं हुआ था कि दूसरे व्यक्ति के मौत का खबर सुनकर ग्रामीण हैरान हो गए। मृतक रामशोभित महतों भी स्वस्थ रहते थे। अचानक मौत हो जाने से मृतक के परिवार सहित ग्रामीण भी स्तंभ हो गए। मृतक रामशोभित का निधन आजीवन भाकपा कार्यकर्ता के रूप में हुई। उपस्थित भाकपा नेता अशोक राय ने उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति बताया। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र सहनी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार, भाकपा अंचलमंत्री रामचंद्र पासवान, सहायक अंचलमंत्री अशोक राय, पूर्व अंचलमंत्री अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, जिला परिषद सदस्य रामप्रकाश पासवान, मोहम्मद शकील अहमद, चंदन कुमार, उचित ताँती, रणधीर कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण पहुंच कर मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए शोक प्रकट किए। वहीं भाकपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर लाल झंडा समर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में PMEGP के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अनुवीक्षण समिति की बैठक
    Next Article भारत निर्वाचन आयोग ने मेरा वोट मेरा भविष्य- एक वोट की शक्ति नाम से राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है।

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.