कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखण्ड में पी एम आवास प्लस में निबंधन कार्य बहुत ही तीव्रगति से चल रहा है खासकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर को देखा गया कि वे अन्य कर्मी को उक्त निबंधन कार्य करवाने में स्वयं तत्परता दिखा रहे है उन्होंने बताया कि नगर पंचायत को छोड़कर कुल14पंचायतो में कुल9816लाभुक है जिन सबको निबंधन करना है ताकि लक्ष्य के रूप में समय से सभी के खाते में राशि का भुगतान किया जा सकेगा

