मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह,
अंचल कार्यालय में बुधवार को अग्निकांड के पीड़ित को सीओ ममता ने दिया चेक। प्रखंड के मंसूरचक पंचायत के भवानीपुर के अग्नि पीड़ित मो सरफराज को अग्निकांड में हुए क्षति की राशि की चेक सीओ ममता द्वारा अंचल कार्यालय में बुधवार को दिया गया। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी के देर रात आग लगने से मंसूरचक भवानीपुर निवासी मो सरफराज का घर जलकर राख हो गया था। सीओ ममता ने 9800 रुपये का चेक दिया ।