Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांगो में बिजली के हाई-वोल्टेज तार ने ली 26 लोगों की जान, मृतकों में अधिकतर महिलाएं
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कांगो में बिजली के हाई-वोल्टेज तार ने ली 26 लोगों की जान, मृतकों में अधिकतर महिलाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांगो. अफ्रीकी देश कांगो की राजधानी किंशासा में बृहस्पतिवार को ‘हाई-वोल्टेज’ बिजली की तार की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातर स्थानीय बाजार में काम करने वाली महिलाएं हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री समा लुकोंडे ने कहा कि खराब मौसम की वजह से मातादी किबाला बाजार में ‘हाई-वोल्टेज’ तार गिरने के कारण करंट लगने से कई लोगों मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 24 महिलाएं हैं. कांगो के नेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्किटेक्ट्स ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना को टाला जा सकता था.

    राष्ट्रीय बिजली कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि बुधवार सुबह तेज आंधी के दौरान बाजार में बिजली गिर गई. कंपनी ने परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है. एक स्थानीय विक्रेता चार्लेन ट्वा ने कहा, ‘हम लोग एक गिरजाघर में एकत्रित थे और बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे. तभी अचानक हमने आग की लपटें देखीं और हम चिल्लाए…भगवान, हमारी रक्षा करो. जब हम बाहर निकले तो हमने वहां सामान बेचने वाले सभी लोगों को बेजान जमीन पर पड़ा देखा.’ सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने कहा कि बाजार को वहां से हटाने का काम शुरू हो चुका है.
    अफ्रीकी देश कांगो में लगातार दूसरे द‍िन बड़ा हादसा देखने को मिला है. मंगलवार को विस्थापित लोगों के कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई थी. लोगों की धारदार हथियारों से हत्या की गई. मामले की जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक स्थानीय एनजीओ के प्रमुख और एक गवाह के हवाले से दी है. घटना देश के अशांत इटुरी प्रांत की है. जो देश के पू्र्वी हिस्से में है. यहां मई 2021 से सरकार ने कड़े प्रतिबंध लागू किए हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअकूत संपत्ति का मालिक निकला सर्राफा व्‍यवसायी, करीब सवा दो करोड़ की ज्वेलरी मिली
    Next Article अच्छा है शराब पीकर मर रहे लोग, जनसंख्या कम होगी: ट्रेन में अंडरवियर में घूमने वाले विधायक गोपाल मंडल

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    June 20, 2026

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.