Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अकूत संपत्ति का मालिक निकला सर्राफा व्‍यवसायी, करीब सवा दो करोड़ की ज्वेलरी मिली
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    अकूत संपत्ति का मालिक निकला सर्राफा व्‍यवसायी, करीब सवा दो करोड़ की ज्वेलरी मिली

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जौनपुर. उत्तर प्रदेश में छापों का सिलसिला भी जारी है. ताजा मामला जौनपुर का है, जहां 2 सर्राफा व्‍यवसायियों के 5 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापे मारे हैं. इस दौरान आयकर विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. आयकर विभाग की टीम को छापे में 50 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का पता चला है. नगदी के अलावा अन्‍य मदों में संपत्ति का पता चला है. जौनपुर इलाके में दो सर्राफा कारोबारियों के यहां पिछले तीन दिनों से छापेमारी चल रही थी. छापेमारी की प्रक्रिया बुधवार देर रात समाप्‍त हुई.

    जानकारी के मुताबिक, I-T टीम ने दो बड़े प्रतिष्ठानों समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी की थी. भारी पुलिसबल के साथ I-T डिपार्टमेंट ने रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया. आयकर विभाग की टीम लगातर 3 दिनों तक सर्राफा कारोबारियों के ठिकानों को खंगालती रही. इस दौरान टीम को 50 करोड़ से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का पता चला. इस दौरान टीम मीडिया कैमेरे से लगातार दूरी बनाई रही. बीती देर रात कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम वापस लौट गई. नगर कोतवाली के गहना कोठी, किर्ति कुंज समेत 5 ठिकानों पर आईटी ने छापेमारी का अभियान चलाया था.

    मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

    नोट गिनने की मशीन और ज्‍वेलरी तोलने का कांटा भी छापेमारी के दौरान मंगाए गए थे. आयकर की टीम की वजह से अधिकांश नगर इलाके के ज्वेलर्स और छोटे कारोबारियों की दुकानें बंद रहीं. जौनपुर में आई टीम की छापेमारी की कार्रवाई आयकर निदेशक राजेश सिंह के नेतृत्व में पूरी की गई. जौनपुर में आए आयकर अधिकारी ने न्यूज़ 18 से फोन पर देर रात तक बड़ी कार्रवाई की जाने की बात बताई थी.

    करीब सवा दो करोड़ की ज्वेलरी

    बता दें कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों आयकर विभाग धनकुबरों के ऊपर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. इससे पहले बुधवार को ही खबर सामने आई थी कि नोएडा में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने यूपी के पूर्व आईपीएस अधिकारी राम नारायण सिंह के घर पर छापेमारी की है, जहां से करोड़ों रुपए के खजाने और गहने हाथ लगे हैं. नोएडा के सेक्टर 50 में उनके घर पर बीते तीन दिनों से यह छापेमारी जारी है. बताया जा रहा है कि बरामद रुपयों और गहनों का पूर्व आईपीएस अधिकारी से कोई लेना-देना नहीं है. बुधवार को उनके आवास पर एक लॉकर से करीब सवा दो करोड़ की ज्वेलरी मिली है.

    करोड़ों रुपये की रकम बरामद

    दरअसल, राम नारायण सिंह के आवास में बने लॉकर से जुड़े मामले में इनकम टैक्स विभाग के सर्वे में एक और सफलता हाथ लगी है. इनकम टैक्स की टीम ने एक और संदिग्ध लॉकर मिला है, जिसमें तकरीबन सवा दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी है. सूत्रों के मुताबिक, यह लॉकर दिल्ली में रहने वाले एक कारोबारी का है. फिलहाल, आयकर विभाग की टीम वहीं मौजूद है और सर्वे का काम कर रही है. इलसे पहले मंगलवार को छापेमारी में आयकर विभाग को नोएडा में पूर्व आईपीएस के घर के बेसमेंट में कई लॉकर मिले थे, जिनमें करोड़ों रुपये की रकम बरामद की गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय क्रिकेट टीम पर कोरोना का अटैक, 7 सदस्य हुए पॉजिटिव
    Next Article कांगो में बिजली के हाई-वोल्टेज तार ने ली 26 लोगों की जान, मृतकों में अधिकतर महिलाएं

    Related Posts

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    June 10, 2026

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    June 10, 2026

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.