Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजरायल के राष्ट्रपति की UAE यात्रा के बीच हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल अटैक, अबू धाबी ने बीच हवा में मार गिराया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इजरायल के राष्ट्रपति की UAE यात्रा के बीच हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल अटैक, अबू धाबी ने बीच हवा में मार गिराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अबू धाबी. इजरायल के राष्ट्रपति आइजक हरजोग संयुक्त अरब अमीरात की पहली आधिकारिक यात्रा के तहत रविवार को अबू धाबी पहुंचे. लेकिन इसी मौके का फायदा उठाते हुए यमन के हूती विद्रोहियों ने यहां मिसाइल से हमला कर दिया. गनीमत रही कि यूएई ने इस बैलिस्टिक मिसाइल को बीच हवा में ही मार गिराया. रविवार को दागी गई इस मिसाइल को एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से मार गिराया गया. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई और ना ही किसी तरह की क्षति हुई है.

    मिसाइल के छर्रे जमीन के उस स्थान पर आकर गिरे, जहां लोग नहीं रहते. इससे करीब 15 दिन पहले 17 जनवरी को हूतियों ने अबू धाबी पर बड़ा मिसाइल हमला किया था. जिसमें दो भारतीयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए. इसे ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा यूएई पर किया सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. बीते हफ्ते सोमवार को भी हूती विद्रोहियों ने अबू धाबी पर मिसाइल से हमला किया था. जिसे वक्त रहते मार गिराया गया.
    यूएई साल 2015 से ही यमन युद्ध में शामिल है. वो सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन का प्रमुख सदस्य है. जिनका मकसद यमन में वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की वापसी करना और हूतियों के कब्जे को हटाना है. इस संगठन ने यमन की राजधानी पर कब्जा करने के बाद सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था. रविवार को हुए मिसाइल हमले से कुछ घंटे पहले हूती संगठन के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे संयुक्त अरब अमीरात के अंदर चलने वाले नए सैन्य अभियान के विवरण का खुलासा करेंगे.

    यह हमला उसी रात हुआ, जब इजरायल के राष्ट्रपति आइजक हरजोग ने संयुक्त अरब अमीरात की पहली आधिकारिक यात्रा पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की थी. उनकी इस यात्रा को पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के दौरान दोनों देशों की बीच संबंधों के प्रगाढ़ होने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. यूएई और इजरायल के बीच 2020 में अमेरिका की मध्यस्थता से हुए राजनयिक समझौते के बाद संबंध सामान्य हो गए थे. अबू धाबी पहुंचने पर यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान ने हरजोग का गर्मजोशी से स्वागत किया. फिर उन्होंने शाही महल में बातचीत की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों ने पादरियों को बनाया निशाना, 1 की मौत और एक घायल
    Next Article कोरोना के नए केस में 10% की कमी, लेकिन देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 959 लोगों की मौत

    Related Posts

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    September 16, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.