Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट झारखंड में शीघ्र सरकार लागू करे: राजेश शुक्ल
    Breaking News झारखंड

    अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट झारखंड में शीघ्र सरकार लागू करे: राजेश शुक्ल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट झारखंड में शीघ्र सरकार लागू करे: राजेश शुक्ल

    हजारीबाग में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य हेमन्त सिकरवार पर जानलेवा हमला से शुक्ल दुःखी

    झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि राज्य में अब बिना विलंब के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना चाहिए। राज्य में अधिवक्ताओं के साथ घटित हो रही घटनाएं आज चिंता का विषय है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने आज यहा कहा है पिछले दिनों हजारीबाग में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री हेमन्त कुमार सिकरवार पर हुए जानलेवा हमला से राज्य में अधिवक्ता चिंतित है। इसके पूर्व भी रांची के अधिवक्ता मनोज झा की हत्या कर दी गयी थी। इसके अलावे राज्य के कई जिलों से अधिवक्ताओं को धमकाने की शिकायत और छिटपुट घटनाओं की मिलती रहती है ।

    श्री शुक्ल ने कहा है पूर्व में झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को श्री शुक्ल के नेतृत्व में कौंसिल के सदस्यों ने इस आशय का ज्ञापन भी सौंपा था। जिसमे राज्य में बिना विलम्ब के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने भी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए प्रारूप तैयार कर लिया है।झारखंड राज्य बार कौंसिल पूर्व में ही इसका प्रारूप राज्य सरकार को सौप दिया है। जो राज्य सरकार के पास विचाराधीन है।

    श्री शुक्ल ने कहा है जल्द ही इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कौंसिल के सदस्यों के साथ मिलेंगे तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिना विलम्ब के लागू करने की मांग रखेंगे ताकि राज्य में अधिवक्ता निर्भीकता से न्यायिक क्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर कुष्ठ कॉलोनी का किया निरीक्षण; जाना हाल चाल
    Next Article पुलिस मुख्यालय, झारखंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.