Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रणजी ट्रॉफी पर BCCI ने दी बड़ी अपडेट, दो चरणों में होगा आयोजन
    Breaking News Headlines

    रणजी ट्रॉफी पर BCCI ने दी बड़ी अपडेट, दो चरणों में होगा आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी का आयोजन दो चरणों में होगा, इसकी जानकारी BCCI सेक्रेटरी जय शाह (Jay Shah) ने शुक्रवार को दी. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक 33 टीमों वाले इस टूर्नामेंट का पहला चरण फरवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू होगा. बीसीसीआई ने 4 जनवरी को कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए रणजी ट्रॉफी को स्थगित कर दिया था. लेकिन अब BCCI सचिव ने इसके दो चरणों में आयोजन की बात कही है. टूर्नामेंट का पहला फेज जो कि IPL 2022 के आगाज से पहले खेला जा रहा है, वो करीब एक महीने लंबा होगा. यानी ये फरवरी से मार्च तक खेली जाएगी.

    कोरोना के चलते रणजी ट्रॉफी का आयोजन पिछले साल भी नहीं हो सका था. इस साल इसे 13 जनवरी से खेला जाना था. लेकिन आयोजन में जब 10 दिन शेष रह गए थे, तब कोरोना को लेकर बिगड़े हालात को देखते हुए BCCI ने इसे टाल दिया था. BCCI के सेक्रेटरी जय शाह ने अपने बयान में कहा, ” बोर्ड ने रणजी ट्रॉफी को दो चरणों में कराने का फैसला किया है. पहले चरण में हम लीग स्टेज के सभी मुकाबले कराएंगे. जबकि नॉकआउट स्टेज के मुकाबले दूसरे फेज में खेले जाएंगे, जो कि जून में होंगे.
    जय शाह ने कहा कि BCCI रणजी ट्रॉफी के महत्व को समझती है. उन्होंने कहा, मेरी टीम टूर्नामेंट का आयोजन कराने पर लगातार काम कर रही है. हम इस तरह का माहौल बनाना चाहते हैं ताकि एक प्रतिस्पर्धी रेड बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट देखने को मिले. जय शाह ने आगे कहा, रणजी ट्रॉफी BCCI का सबसे बेशकीमती घरेलू टूर्नामेंट है, जहां से हर साल भारतीय क्रिकेट को कमाल के टैलेंट मिलते हैं. ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हम इसकी सुरक्षा और सही से आयोजन के लिए जरूरी कदम उठाएं. BCCI ने रणजी ट्रॉफी को लेकर ये बड़ी घोषणा ट्रेजरार अरूण धुमल के उस बयान के 2 दिन बाद की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बोर्ड टूर्नामेंट के आयोजन पर विचार कर रहा है.

    BCCI ने टूर्नामेंट को दो चरणों में कराने का फैसला IPL 2022 के आयोजन को देखते हुए लिया है. IPL 2022 का आगाज 27 मार्च से होना है. IPL खेलने वाले बहुत सारे खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेलते हैं. ऐसे में खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर कोई सवाल ना रहे, इसे लेकर बोर्ड ने रणजी ट्रॉफी के लिए 2 फेज प्लान को अमलीजामा पहनाया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी में करोड़पति विधायकों की कमी नहीं, अमीरी में टॉप 10 विधायकों के पास है औसतन 4.60 करोड़ रुपए की संपत्ति
    Next Article बीजेपी सबसे धनवान पार्टी, कांग्रेस से ज्यादा भरा है बीएसपी का खजाना, एडीएआर की रिपोर्ट में खुलासा, अन्य दलों के पास है इतनी संपत्ति

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.