Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत की 12 खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में, एएफसी एशिया कप से होना पड़ा टीम को बाहर
    Breaking News Headlines खेल

    भारत की 12 खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में, एएफसी एशिया कप से होना पड़ा टीम को बाहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने सोमवार को महिला एशियाई कप से भारत के बाहर होने की औपचारिक घोषणा कर दी. एएफसी ने साथ ही बताया कि कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आने के कारण चीनी ताइपे के खिलाफ मैच से भारतीय टीम के नाम वापिस लेने के बाद उसके सारे मुकाबले रद्द माने जाएंगे. भारतीय टीम चीनी ताइपे के खिलाफ पूरी टीम उतारने की स्थिति में नहीं थी क्योंकि उसकी 12 खिलाड़ी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं.

    एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने इसके एक दिन बाद जारी बयान में पुष्टि की कि दिशा निर्देशों के अनुसार माना जायेगा कि भारत ने टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है. एएफसी ने कहा, ‘चीनी ताइपे और भारत के बीच महिला एशियाई कप 2022 का ग्रुप-ए का मैच रद्द होने के बाद कोरोना महामारी के बीच एएफसी प्रतियोगिताओं पर लागू विशेष नियमों की धारा 4.1 के अनुसार माना जाएगा कि भारत ने टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है.’

    इसमें कहा गया है, ‘भारत के सभी मैच अब रद्द माने जाएंगे.’ इसमें यह भी कहा गया कि भारत का ईरान के खिलाफ हुआ एकमात्र मैच अब ग्रुप की अंतिम तालिका तैयार करते समय गिना नहीं जाएगा. भारत ग्रुप ए में चीन, चीनी ताइपे और ईरान के साथ था. अब इस ग्रुप में तीन ही टीमें मानी जाएंगी.
    बयान में कहा गया, ‘तीसरे स्थान की सभी टीमों के बीच अंतिम तुलना में किसी पक्षपात की संभावना से बचने के लिए ग्रुप-बी और सी की पहले, दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों का चौथे स्थान की टीम के खिलाफ मैच नहीं गिना जाएगा.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में पुल से नीचे गिरी कार, सात मेडिकल छात्रों की मौत
    Next Article देश में कोरोना केस में 16% की कमी, पॉजिटिविटी रेट घटकर 15.52% हुआ

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.