Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहिबज़ादों के लिए होई अरदास, नाम संशोधन का आया प्रस्तावK
    Breaking News झारखंड

    साहिबज़ादों के लिए होई अरदास, नाम संशोधन का आया प्रस्तावK

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *साहिबज़ादों के लिए होई अरदास, नाम संशोधन का आया प्रस्ताव*

    *चारों साहिबज़ादों जैसा पराक्रम शायद ही देखने को मिले- सांसद*

    वीर बाल दिवस कार्यक्रम के आज द्वित्य दिवस पर साकची स्तिथ गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम संयोजक सरदार गुरदेव सिंह राजा एवं सह संयोजक सुरिंदर सिंह शिंदे के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

    मुख्य रूप से कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत बरण महतो गुरु महाराज जी के समक्ष चारों साहिबज़ादों के लिए की गई अरदास में समिल्लित हुए। अरदास के बाद गुरु का प्रसाद बाटा गया। तद उपरांत गुरुद्वारा साहिब के बाहर सिख संगत के बीच पोस्ट कार्ड वितरण कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद किया गया।

    कार्यक्रम में उपस्तिथ झारखंड गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह एवं अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार गुरदेव सिंह राजा ने सिख समाज के द्वारा वीर बाल दिवस के नाम में संशोधन की मांग से सांसद को अवगत कराया।

    जमशेदपुर के सांसद ने भी गंभीरता पूर्वक सिख समाज की मांग को सुना और आश्वस्त किया कि वह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिख कर समाज की भावनाओं से अवगत कराएंगे और दिल्ली जाने पर मुलाक़ात कर इन बातों को उनके समक्ष अवश्य रखेंगे।

    संगत को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत बरण महतो ने कहा कि इतनी छोटी आयु में ऐसा पराक्रम शायद ही किसी ने दिखाया होगा। एक नहीं, दो नहीं, चारों गुरु के लालों ने अदम्य साहस का परिचय देकर शीश नहीं झुकाया और धर्म और राष्ट्र केलिए बलिदान हो गए।

    कार्यक्रम संयोजक गुरदेव सिंह राजा ने कहा कि सिख समाज चारों साहिबज़ादों के सम्मान में माननीय प्रधानमंत्री जी के इस ऎतिहासिक घोषणा के लिए अति धन्यवादी हैं और उनकी सराहना करती हैं।

    कार्यक्रम में उपस्तिथ सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सिख समाज मोदी जी के द्वारा वीर बाल दिवस के घोषणा उपरांत प्रफुल्लित हैं परंतु वीर बाल दिवस के नाम में संशोधन करते हुए उसे “चारों साहिबज़ादे दिवस” या “वीर साहिबजादे दिवस” करने का प्रस्ताव करती हैं जो और सम्मान जनक होगा।

    कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक कुलवंत सिंह बंटी ने भी आश्वस्त किया कि वह भारतीय जनता पार्टी के उचित प्लेटफार्म के माध्यम से संगत की भावनाओं को माननीय प्रधानमंत्री तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू,अजित सिंह गंभीर, अवतार सिंह सोय, जसवंत सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, वजीर सिंह, दीपक गिल,जिला मंत्री मंजीत सिंह, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, सोनू बिंद्रा, बबलू बिंद्रा, दलजीत सिंह, अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह काले,रविंदर सिंह रिंकू, मंडल अध्य्क्ष ध्रुव मिश्रा, निर्मल दीक्षित, हेमंत साहू, रंजीत सिंह, रॉकी सिंह,सुखविंदर सिंह साब्बि, युवराज सिंह, रिकराज सिंह, सुरिंदर सिंह शिंदे, चंचल भाटिया, इंदरजीत सिंह इंदर, बॉबी सिंह, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, धर्म सिंह वालिया, संदीप शर्मा बॉबी, गुरजिंदर सिंह पिंटू, पोली सिंह, हरजीत सिंह, उधम सिंह, रेशम सिंह अमन सिंह, रंजीत सिंह एवं अन्य उपस्तिथ थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा: कुंडहित सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से मरीज परेशान, ऑपरेशन के बाद मरीजों को वार्ड तक ले जाने में नहीं मिलता है स्ट्रेचर ,राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री से कार्रवाई कराने की उठी मांग
    Next Article राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संस्था मेंस्ट्रुपेडिया एवं नाम्या स्माइल फाऊंडेशन ने संयुक्त रूप से कॉमिक बुक सह जोहार पीरियड्स अभियान का किया आगाज

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.