Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोहरे का कहर: दिल्ली के कई इलाकों विजिबिलिटी हुई कम, कई फ्लाइट हुईं डिले
    Breaking News Headlines

    कोहरे का कहर: दिल्ली के कई इलाकों विजिबिलिटी हुई कम, कई फ्लाइट हुईं डिले

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ अब कोहरा भी होने लगा है. राजधानी में शुक्रवार को आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर घना कोहरा देखा गया. इसी के साथ दिल्ली में लगातार तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. कोहरे की वजह से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने एक अलर्ट जारी कर यात्रियों से फ्लाइट संबंधी जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने के लिए कहा है. दिल्ली एयरपोर्ट रनवे पर कोहरा होने की वजह से 100 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई. जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह 9:30 बजे तक दृश्यता 50 से 100 मीटर तक गिर गई थी. हालांकि अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्लाइट को रद्द या डायवर्ट नहीं किया गया.

    आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में राजधानी में घने कोहरे के साथ भीषण ठंड पड़ेगी. इसी के साथ एनसीआर में भी कोहरा देखा जा रहा है. वहीं नोएडा में आज धूप निकलने की संभावना है. गुरुग्राम में आज बाद छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिम विक्षोभ की सक्रिय हुआ है. इसकी वजह से राजधानी में 18 और 19 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं इसके बाद अगले हफ्ते से दिल्ली-एनसीआर में ठंड में कमी आने के आसार है. दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 5.8 और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गाय था. सुबह घना कोहरा छाया रहा और सात बजे दृश्यता कम होकर 100 मीटर तक रह गई थी.

    राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सिलय रहने की संभावना है. इसी के साथ घना कोहरा छाया रहने की संभावना है. वहीं नोएडा में धूप निकलने के आसार हैं. जबकि गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. गुरुग्राम में सुबह कोहरा और धुंध छाया रहेगा और दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे.

    एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब होने का सिलसिला जारी है. केंद्र सरकार की एजेंसी सफर के अनुसार आज दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 390 है. वहीं नोएडा का एक्यूआई 315 रिकॉर्ड किया गया है. वहीं गुरुग्राम का एक्यूआई 305 दर्ज किया गया है. इन दोनों शहरों का एक्यूआई भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है.
    उत्तराखंड, हिमाचल और जम्‍मू कश्मीर समेत पहाड़ी राज्‍यों में हुई बर्फबारी से दिल्‍ली कड़ाके की ठंड में ठिठुर गई है. सर्द हवाओं के चलने के साथ गुरुवार को दिल्‍ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. कोहरे से ज्‍यादातर इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई. कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी. दिल्ली के पालम इलाके में गुरुवार को सुबह साढ़े चार बजे घना कोहरा देखा गया. इस दौरान विजिबिलिटी 50 मीटर से 100 मीटर की ही रही. उधर, राजधानी के सफदरजंग इलाके में सुबह सात बजे के दौरान घना कोहरा देखा गया. इस दौरान यहां की विजिबिलिटी तकरीबन 100 मीटर रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनन्या पांडे अपने नए फोटोशूट में दिखीं बेहद बोल्ड
    Next Article सिमडेगा में घटी दिल दहलाने वाली घटना, डायन के आरोप में वृद्ध महिला को जिंदा जलाया

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.