Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CAA नियम बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने और मांगा समय, दो साल में 5 बार बढ़ी समयसीमा
    Breaking News Headlines

    CAA नियम बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने और मांगा समय, दो साल में 5 बार बढ़ी समयसीमा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसदीय समितियों से संपर्क करके संशोधित नागरिकता कानून के तहत नियम बनाने के लिए और समय का अनुरोध किया है. CAA के माध्यम से मोदी सरकार बांग्लादेश (Bangladesh), पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिमों को भारतीय नागरिकता देना चाहती है. संशोधित नागरिकता अधिनियम 11 दिसंबर 2019 को संसद द्वारा पारित किया गया था और अगले दिन राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त हुई थी. इसके बाद गृह मंत्रालय ने इसे अधिसूचित किया था. हालांकि, कानून अभी लागू होना बाकी है क्योंकि CAA के तहत नियम अभी बनाए जाने बाकी हैं.

    संसदीय कार्य संबंधी नियमावली के अनुसार, किसी भी कानून के लिए नियम राष्ट्रपति की सहमति के छह महीने के भीतर तैयार किए जाने चाहिए या फिर लोकसभा और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समितियों से विस्तार का अनुरोध किया जाना चाहिए. क्योंकि गृह मंत्रालय CAA कानून बनने के छह महीने के भीतर नियम नहीं बना सका, इसलिए उसने समितियों से और समय मांगा. पहली बार जून 2020 में समय मांगा था और फिर और चार बार समय मांगा गया. पांचवां विस्तार सोमवार को समाप्त हो गया.
    गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, हमने और समय के अनुरोध के लिए संसदीय समितियों से संपर्क किया है. उम्मीद है कि हमें सेवा विस्तार मिल जाएगा. केंद्र सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि CAA के पात्र लाभार्थियों को भारतीय नागरिकता कानून के तहत नियम अधिसूचित होने के बाद ही दी जाएगी.

    CAA का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदुओं, सिखों, जैनियों, बौद्धों, पारसियों और ईसाइयों जैसे प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है. इन समुदायों के जो लोग 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आए थे, जो वहां धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे थे, उन्हें अवैध प्रवासी नहीं माना जाएगा और उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी. संसद द्वारा CAA पारित होने के बाद, देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे जिसमें पुलिस गोलीबारी और संबंधित हिंसा में लगभग 100 व्यक्तियों की मौत हो गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा सरकार की अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, सरकारी नौकरी में उम्र सीमा 32 से बढ़ाकर 38 वर्ष की
    Next Article नक्सलियों का आर्म्स सप्लायर गैंग गिरफ्तार, BMW जैसी गाड़ियों से होती थी डिलीवरी

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    September 14, 2026

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    खोदावंदपुर में गणेश चतुर्थी, चौरचन और तीज पर्व को लेकर दिखा उत्साह का माहौल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.