Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » . पूर्व सांसद लवली आनंद ने बताया, कि उनके पति निर्दोष होने के बाद भी पिछले 14 वर्षों से सलाखों के पीछे हैं
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    . पूर्व सांसद लवली आनंद ने बताया, कि उनके पति निर्दोष होने के बाद भी पिछले 14 वर्षों से सलाखों के पीछे हैं

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार की राजधानी पटना में आगामी 29 जनवरी को आयोजित सिंह गर्जना रैली को लेकर फ्रेंड्स ऑफ आनंद के समर्थकों को न्योता दी

     

    बिहार के बाहुबली नेता रहे आनंद मोहन की पूर्व सांसद पत्नी लवली आनंद और शिवहर के विधायक चेतन आनंद बुधवार को झारखंड दौरे के क्रम में जमशेदपुर पहुंचे. जहां आनंद मोहन के समर्थकों ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया. वैसे दोनों नेताओं का जमशेदपुर आगमन बिहार की राजधानी पटना में आगामी 29 जनवरी को आयोजित सिंह गर्जना रैली को लेकर फ्रेंड्स ऑफ आनंद के समर्थकों को न्योता देना बताया गया.

    हालांकि इसके बहाने देशभर के राजपूतों का जुटान राजधानी पटना में किया जा रहा है. बता दें, कि 29 जनवरी को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि है. बिहार की राजधानी पटना में क्षत्रियों का जुटान कर बिहार सरकार पर पिछले 14 वर्षों से जेल में बंद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर दबाव बनाना और राजधानी पटना में महाराणा प्रताप की आदम कद प्रतिमा लगवाना है. पूर्व सांसद लवली आनंद ने बताया, कि उनके पति निर्दोष होने के बाद भी पिछले 14 वर्षों से सलाखों के पीछे हैं. उनके साथ आज तक इंसाफ नहीं हुआ. जिससे उनके समर्थकों में घोर मायूसी है. उन्होंने बिहार सरकार से अपने पति के ससम्मान रिहाई की मांग की है. वहीं शिवहर के विधायक सह आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद ने राज्य सरकार पर महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने चुनाव पूर्व किए गए वायदे के तहत राजधानी पटना में महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है. साथ ही फ्रेंड्स आनंद ग्रुप के सदस्यों से अधिक से अधिक की संख्या में सिंह गर्जना रैली को सफल बनाने की भी अपील की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में ईंट भट्ठा निर्माताओं के लिए पर्यावरण स्वीकृति की अनिवार्यता समाप्त कर दी जाए ” डॉ अजय
    Next Article पूर्व विधायक गुरु चरण नायक एवं उनके बॉडीगार्ड के हमले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.