आज दिनांक 5 जनवरी 2021 को पूर्व विधायक श्री गुरु चरण नायक एवं उनके बॉडीगार्ड के हमले को लेकर पूरे झारखंड प्रदेश में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया।इसी निमित्त जामताड़ा जिले में भी जिले के सभी 14 मंडलों में पुतला दहन का कार्यक्रम मंडल अध्यक्षों की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष श्री सोमनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार पूरी तरह से नाकाम सरकार है इस नक्कारे सरकार के राज में कोई ना तो सुरक्षित है ना ही कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। हेमंत जी को झारखंड की जनता ने बड़ी आशा एवं उम्मीद के साथ चुना था लेकिन आज उसका उल्टा परिणाम देखने को मिल रहा है, अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, नक्सलवाद चरम पर है, नक्सलवाद के कारण गुरु चरण नायक जी के बॉडीगार्ड की गला रेत कर हत्या भी कर दी। मौके पर कार्यकर्ताओं ने हेमन्त सोरेन हाय हाय,हेमन्त सोरेन होश में आओ आदि के नारे भी लगाए।इस अवसर पर इस अवसर पर जिला मुख्यालय में जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह सहित महामंत्री सुमित शरण,मोहन शर्मा,कमलेश मंडल, राजेश यादव,अंजनी तिवारी,नगर महामंत्री लखविंदर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
@HemantSorenJMM @Rabindranathji @RabindrnathNala @sunilsoren_mp
@Dist_Admin_Jmt @DfoJamtara
कुंडहित का वन विभाग किसी भी काम के लायक नही है कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है| कई गांव बंदर के दहशत से है परेशान और नतीजा यह हुआ कि बागडेहरी में एक महिला की मौत भी हो गई|— Nizam Khan Rashtra Samvad Chief Bihar &Jharkhand (@SamvadR) January 5, 2022
*जामताड़ा:कुंडहित का वन विभाग किसी भी काम के लायक नही है कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है| कई गांव बंदर के दहशत से है परेशान और नतीजा यह हुआ कि बागडेहरी में एक महिला की मौत भी हो गई| आखिर इसके जिम्मेदार कौन? हमारा सीधा संवाल क्या वन विभाग अपने कार्य शैली में लाएगी सुधार?*

