Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटियाला में थूक वाली रोटी खा रहे थे लोग, ढाबे का कर्मचारी रोटी पर थूकता फिर तंदूर में डालता
    Breaking News Headlines

    पटियाला में थूक वाली रोटी खा रहे थे लोग, ढाबे का कर्मचारी रोटी पर थूकता फिर तंदूर में डालता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटियाला. पंजाब के पटियाला शहर में थूक कर तंदूरी रोटी बनाने का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो पटियाला के शेरां वाला गेट के नजदीक एक ढाबे का बताया जा रहा है. रोटी में थूकने के बाद तंदूर में डालने वाले कर्मचारी को भी पता है कि उसकी वीडियो बन रही है. जब वीडियो सामने आने के बाद विवाद हुआ तो ढाबा मालिक ने इसे कर्मचारी का स्टाइल बताना शुरू कर दिया. सेहत विभाग ने रेड की तो वह ढाबा बंद करके भाग गए. पूरे मामले में अब पुलिस भी हरकत में आ गई है. सेहत विभाग के साथ मिलकर अब आरोपी कर्मचारी के बारे में पूछताछ की जा रही है.

    रोटी को तंदूर में डालने से पहले थूक रहा

    वीडियो में दिख रहा है कि कर्मचारी रोटी बेलने के बाद उसके ऊपर थूककर तंदूर में डाल रहा है. वहां पकी रोटियों के भी ढेर लगे हुए हैं. वहीं, कुछ कस्टमर भी वहां खड़े हुए हैं. कर्मचारी की वीडियो बनाई जा रही है, यह भी उसे पता चल चुका है. इसके बावजूद वह बेखौफ होकर इस करतूत को अंजाम दे रहा है.

    विरोध के बाद मालिक बोला- नौकरी से हटा दूंगा

    वीडियो वायरल होने के बाद शहर के लोगों को भी पता चल गया कि यह पटियाला के ढाबे का है. गुस्साए लोग वहां पहुंच गए. उन्होंने ढाबा मालिक के सामने इस बारे में आपत्ति जताई. पहले मालिक टालमटोल करते हुए इसे कर्मचारी का तरीका बताता रहा. विवाद बढ़ा तो उसने कहा कि कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करेगा.

    वीडियो मिली, रेड की तो ढाबा बंद मिला – सिविल सर्जन

    वहीं, पटियाला के सिविल सर्जन डॉ. प्रिंस सोढ़ी ने कहा कि यह वीडियो उनके पास आ गई है. इसकी जांच के लिए स्पेशल टीम बनाकर ढाबे में रेड की गई थी. उस वक्त ढाबा बंद मिला. हालांकि सेहत विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है. इस तरह किसी की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे.

    क्क में भी सामने आ चुका मामला

    इससे पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ में ऐसा मामला सामने आ चुका है. वहां सगाई के दौरान एक व्यक्ति पहले रोटी में थूक रहा था और फिर तंदूर में डाल रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदक्षिण अफ्रीका की संसद में भीषण आग, काबू पाने में लगीं दमकल की 35 गाडिय़ां
    Next Article पश्चिम बंगाल में लगा लॉकडाउन, सभी स्कूल, कॉलेज, पार्क, जिम, स्पा, सैलून बंद

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.