Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिसकर्मियों के लिए क्षतिपूर्ति अवकाश लागू करने की माँग, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने सीएम को ट्वीट कर याद दिलाया चुनावी वायदा
    Breaking News झारखंड

    पुलिसकर्मियों के लिए क्षतिपूर्ति अवकाश लागू करने की माँग, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने सीएम को ट्वीट कर याद दिलाया चुनावी वायदा

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुलिसकर्मियों के लिए क्षतिपूर्ति अवकाश लागू करने की माँग, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने सीएम को ट्वीट कर याद दिलाया चुनावी वायदा

    झारखंड में सरकार गठन के दो वर्ष का जश्न मना रही यूपीए गठबंधन की सरकार को जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने पुलिस कर्मियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन के चुनावी वायदे को याद दिलाया है। विधानसभा चुनाव से पूर्व हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि पुलिस कर्मियों के काटे गये क्षतिपूर्ति अवकाश की व्यवस्था को सरकार बनते ही पुनः लागू कर दी जायेगी। इधर सीएम बनने के दो साल बाद भी उन्हें कोई सुध नहीं है। सूबे के पुलिस कर्मियों की चिंता करते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद ने इस मुद्दे पर मुखर विरोध किया है। कहा कि एक पुलिसकर्मी 24 घन्टें ड्यूटी पर होता है, लेकिन बाकियों की तुलना में सबसे कम छुट्टी मिलती है। सर्वाधिक रिस्क और थकाऊ काम के बावजूद भी लोगों से प्रशंसा नहीं मिलती। कहा कि यह राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए थी कि पुलिस कर्मियों को 13 माह के वेतन के साथ साथ 20 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश भी दी जाये। मालूम हो कि पुलिसकर्मियों को 13 माह के वेतन के ऐलान के बाद 20 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश काट दिया गया था। ऐसे में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अब कम हो गई हैं। बीजेपी नेता अंकित आनंद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट करते हुए उनके चुनावी वायदे का स्मरण कराया। ट्वीट कर लिखा है कि पुलिसकर्मियों को आकस्मिक अवकाश मिल रहा है, लेकिन इससे उनके छुट्टी की जरूरत पूरी नहीं हो पाती। जरूरी है कि 13 माह के वेतन के साथ साथ पुलिसकर्मियों की क्षतिपूर्ति अवकाश की बहाली भी की जाए। अंकित ने कहा कि न्याय में इतना विलम्ब नहीं होना चाहिए कि वो अन्याय लगने लगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 143.83 करोड़ के हुआ पार
    Next Article भारत के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डी डी त्रिपाठी ने काँग्रेसनीत पंजाब की चरनजीत सिंह चन्नी सरकार द्वारा सवर्णों के चिर परिचित माँग सवर्ण आयोग का गठन किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया हैं

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.