Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 143.83 करोड़ के हुआ पार
    Headlines वीडियो

    भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 143.83 करोड़ के हुआ पार

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में 63,91,282 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज गुरुवार सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 143.83 करोड़ (1,43,83,22,742) से अधिक हो गया है। इस उपलब्धि को 1,53,47,226 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। फिलहाल, जो टीकाकरण हुआ है, उसके तहत 1,03,87,375 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 97,01,876 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, अग्रिम पंक्ति के 1,83,85,386 कर्मियों को पहली खुराक, 1,68,75,942 कर्मियों को दूसरी खुराक, 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 49,76,01,405 को पहली खुराक, 32,67,56,163 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 45-59 वर्ष आयु वर्ग के 19,40,91,039 लोगों को पहली खुराक, 14,90,18,597 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12,11,54,096 लोगों को पहली खुराक, 9,43,50,863 को दूसरी खुराक मिल चुकी है। स्वाथ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 7,486 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,58,778 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.38 प्रतिशत है। केंद्र और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 63 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 13,154 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में, 82,402 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.24 प्रतिशत हैं। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,99,252 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.64 करोड़ (67,64,45,395) जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.76 प्रतिशत है जो पिछले 46 दिनों से लगातार 1 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.10 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 87 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 122 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने शिक्षा मंत्री को झारखंड सरकार के अव्वल मंत्री बताया
    Next Article पुलिसकर्मियों के लिए क्षतिपूर्ति अवकाश लागू करने की माँग, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने सीएम को ट्वीट कर याद दिलाया चुनावी वायदा

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.