Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अल्पसंख्यक विद्यालयों पर मेहरबान हेमंत सरकार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    अल्पसंख्यक विद्यालयों पर मेहरबान हेमंत सरकार

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अल्पसंख्यक विद्यालयों पर मेहरबान हेमंत सरकार
    एक प्रधानाध्यापक सहित 37 शिक्षकों की नियुक्ति पर मुहर लगी
    जमशेदपुर। तकरीबन सात सालों से सरकारी सेवा संपुष्टि की बाट जोह रहे अल्पसंख्यक उच्च विद्यालयों के शिक्षकों पर हेमंत सोरेन की सरकार मेहरबान नजर आई है।
    एक प्रधानाध्यापक सहित 37 सहायक शिक्षकों की सेवाओं के अनुमोदन पर मुहर लगा दी है। इनमें संत जेवियर स्कूल लुपंगगुटू चाईबासा के एक शिक्षक की सेवा का अनुमोदन का प्रस्ताव जिला शिक्षा विभाग एवं संबंधित स्कूल से अक्टूबर 2014 में भेजा गया था। इसके साथ ही ज्यादातर मामले तीन से चार साल पुराने हैं जो अनुमोदन के लिए लटके हुए थे।
    माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपने पुराने आदेश को शिथिल करते हुए अल्पसंख्यक स्कूलों द्वारा नियुक्ति तिथि को मान्य करते हुए उस तिथि से ही नियुक्ति के अनुमोदन को हरी झंडी दी है।
    तकरीबन दो महीने पहले माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय से आदेश जारी हुआ था कि विभागीय है अनुमोदन के उपरांत ही विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों का योगदान कराया जाएगा
    जिसका विरोध अल्पसंख्यक विद्यालय की प्रबंध कारिणी समिति के साथ ही झारखंड राज्य अल्पसंख्यक माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघर्ष समिति की ओर से किया गया और इनका प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव शिक्षा सचिव एवं निदेशक से मिला था और विद्यालयों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया था।
    संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल एवं शिक्षक संघ के सचिव रमेश कुमार सिंह के अनुसार किसी शिक्षक के रिटायरमेंट होने के बाद ही उस यूनिट में नए शिक्षक की बहाली होती है। विद्यार्थियों के हित में प्रबंधन समिति उसका योगदान कराती है और बिहार सरकार के समय से ही योगदान एवं नियुक्ति तिथि को ही सरकार नियुक्ति तिथि के रूप में मान्यता देती थी और उसी के अनुरूप वेतन एवं अन्य भत्ते जारी करती थी।
    विभाग की अनुमोदन समिति द्वारा उन 11 सहायक शिक्षकों की सेवा की संपुष्टि नहीं की गई है, जिनकी नियुक्ति में प्रबंध कारिणी समिति द्वारा सरकारी नियमों का पालन नहीं किया गया है।
    कुछ महीने पहले ही हेमंत सोरेन की सरकार ने प्राथमिक अल्पसंख्यक विद्यालयों के तकरीबन एक सौ शिक्षकों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी जिनका सेवा संपुष्टि के लिए फाइल पांच छह साल से लटकी हुई थी।
    प्रबंध कारिणी समिति द्वारा नियुक्ति तिथि से ही अनुमोदन दिए जाने पर राज्य अल्पसंख्यक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष शशि भूषण दुबे, सचिव नागेश कुमार, पूर्व सचिव प्रभात कुमार सिंह ने सरकार और विभाग के प्रति आभार जताया है। शिक्षक संघ के नेताओं के अनुसार राज्य सरकार का यह फैसला विद्यार्थियों एवं राज्य के हित में है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 3900 नए केस, ओमिक्रॉन के कुल मामले 252
    Next Article एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने शिक्षा मंत्री को झारखंड सरकार के अव्वल मंत्री बताया

    Related Posts

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    September 26, 2026

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    September 26, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    शादी से इनकार के बाद छात्रा की मौत मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा

    नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे एसी कोच के शीशे, यात्रियों में मचा हड़कंप, आरपीएफ कर रही जांच

    मध्य अफ्रीकी देश केंगे में क्रैश हुआ प्लेन, मिलिट्री कोर्ट प्रमुख समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.