Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड सरकार का 65 हजार करोड़ बकाया शीघ्र जारी करे केंद्र: डॉ. अजय
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड सरकार का 65 हजार करोड़ बकाया शीघ्र जारी करे केंद्र: डॉ. अजय

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड सरकार का 65 हजार करोड़ बकाया शीघ्र जारी करे केंद्र: डॉ. अजय

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार बढ़िया काम कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर 65 हजार करोड़ बकाया है. इस राशि को केंद्र सरकार शीघ्र जारी करे.

    कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार (Congress national spokesperson Dr. Ajay ) ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पिछले 2 साल से बढ़िया काम कर रही है. राज्य में पेंशन योजना, मुफ्त राशन देने की योजना, मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित कई योजनाएं जनहित में चलाई जा रही है. इसके साथ ही हेमंत सरकार ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया है.

    डॉ. अजय ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा में तालमेल भी बहुत अच्छा है. आने वाले समय में झारखंड सरकार और मजबूती से चलेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार नहीं है. इसलिए मोदी सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. केंद्र सरकार झारखंड का 65 हजार करोड़ बकाया जारी नहीं कर रही है. झारखंड के हक का पैसा है. झारखंड का हर साल का बजट 70 से 75 हजार करोड़ के बीच है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड की विकास को प्रभावित करना चाहती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदहेज प्रथा को समाप्त करने, भ्रूण हत्या को रोकने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध :बन्ना गुप्ता
    Next Article नया साल, गुरु दे नाल साकची में कल महान कीर्तन दरबार अखंड पाठ शुरू, पंजाब से आए रागी- प्रचारक

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.