Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नया साल, गुरु दे नाल साकची में कल महान कीर्तन दरबार अखंड पाठ शुरू, पंजाब से आए रागी- प्रचारक
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    नया साल, गुरु दे नाल साकची में कल महान कीर्तन दरबार अखंड पाठ शुरू, पंजाब से आए रागी- प्रचारक

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नया साल, गुरु दे नाल साकची में कल महान कीर्तन दरबार
    अखंड पाठ शुरू, पंजाब से आए रागी- प्रचारक

    जमशेदपुर। शहर की सिख संगत,”नया साल, गुरू दे नाल” परंपरागत तरीके से साकची गुरुद्वारा में मनाएगी।
    कोल्हान की संगत को यह पवित्र अवसर सिख जत्थेबंदी, गुरु नानक सेवा दल देता है और उसे बीर खालसा सेवा दल के साथ कई पंथिक संस्थाएं सहयोग प्रदान करती हैं। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है और बुधवार की सुबह साकची गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ रखा गया है जिसका समापन 31 दिसंबर शुक्रवार की सुबह नौ बजे होगा और उसके उपरांत सुबह एवं शाम रहरास पाठ के बाद मध्य रात्रि तक कीर्तन दरबार सजेगा तथा दोपहर में गुरु का अटूट लंगर वरतेगा।
    पंजाब अमृतसर से भाई साहब बूटा सिंह जी का जत्था एवं महान प्रचारक सरदार भूपेंद्र सिंह बाज के साथ हजूरी रागी सरदार धर्मेंद्र सिंह का जत्था कीर्तन गायन, शब्द विचार एवं गुरु इतिहास को रखेंगे।
    श्री अखंड पाठ में सरदार मनमोहन सिंह, सरदार हरबीर सिंह भाटिया, परमजीत सिंह काले, चरणजीत सिंह, पप्पी बाबा, तरविंदर सिंह पोली आदि ने हाजिरी भरी।
    गुरु नानक सेवादल के मुख्य सेवादार सरदार हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि संगत को पिछले कई सालों से गुरु की गोद में नया साल की शुरुआत का मौका मिलता रहा है। सभी यहां गुरु ग्रंथ साहब जी महाराज का शुकराना अदा करने को अपना फर्ज समझते हैं। इसमें सरबत के भले (विश्व मंगल कामना) की अरदास होती है. गुरु घर के प्रेमी संगत के भावना के मद्देनजर ही यह कार्यक्रम हो रहा है और कोविद गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जाता है।
    सरदार हरविंदर सिंह मंटू ने शहर की सभी गुरुद्वारा समिति के प्रधान एवं संगत से तन मन धन से सहयोग करने तथा गुरु घर में हाजिरी भरने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार का 65 हजार करोड़ बकाया शीघ्र जारी करे केंद्र: डॉ. अजय
    Next Article पिस्तौल व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.