Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योगी सरकार ने यूपी को घोषित किया कोरोना प्रभावित राज्य
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    योगी सरकार ने यूपी को घोषित किया कोरोना प्रभावित राज्य

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. फ़रवरी में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना अपना पैर पसार रहा है. पिछले 24 घंटे में 80 नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 392 हो गई है. इस बीच यूपी सरकार ने यूपी को कोरोना प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है.

    अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम 2020 की धारा 3 के तहत राज्यपाल ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है. यह घोषणा 31 मार्च तक लागू रहेगी. इससे पहले मार्च, 2019 में प्रदेश को कोरोना प्रभावित राज्य घोषित किया गया था. जानकारी के मुताबिक सरकार एक दो दिन में इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी कर देगी.
    महामारी एक्ट यानी कोरोना प्रभावित राज्य घोषित होने के बाद जो नई गाइडलाइन जारी होगी उसका सभी को सख्ती से पालन करना होगा. गाइडलाइन्स का पालन न करने की स्थिति में व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई या फिर जुर्माना भी देना पड़ सकता है. बता दें 25 दिसंबर से ही प्रदेश में नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. अब देखना यह होगा कि सरकार द्वारा जारी होने वाली गाइडलाइन्स में क्या-क्या पाबंदियां लागू होती है. मिल रही जानकारी के अनुसार सरकार शादी समारोह में मेहमानों की उपस्थिति, मॉल,मार्केट, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर नए दिशा निर्देश जारी होंगे.गौरतलब है कि मंगलवार को यूपी में 80 नए केस मिले. सोमवार की तुलना में यह आंकड़ा दोगुना था. सोमवार को प्रदेश में 40 संकर्मित मिले थे. सबसे ज्यादा 28 मरीज नोएडा में मिले. वहीं, गाजियाबाद में 12, लखनऊ में 11, आगरा में 5, मेरठ और मथुरा में 3-3 मामले आए हैं. इस दौरान 11 मरीज रिकवर भी हुए हैं, उधर, मुरादाबाद में 8 कोविड पॉजिटिव मिले हैं. यहां 2 केस पहले से थे. अब यहां एक्टिव केस की संख्या 10 हो गई है.
    अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 46 जिलों में फिर से कोरोना फैल चुका है. जबकि 29 जिलों में कोई सक्रिय केस नहीं है. उन्होंने बताया कि कि राज्य में अब तक 9 करोड़ 23 लाख 44 हजार 421 सैंपल की जांच हो चुकी है. बीते 24 घंटे में 1 लाख 93 हजार 896 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 80 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के 13 शहरों में अगले साल लॉन्च होगी 5G सेवाएं
    Next Article पंजाब में खालिस्तान समर्थक सामग्री के साथ एक महिला समेत 3 गिरफ्तार

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.