Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के 13 शहरों में अगले साल लॉन्च होगी 5G सेवाएं
    Breaking News Business Headlines

    देश के 13 शहरों में अगले साल लॉन्च होगी 5G सेवाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. 4G मोबाइल नेटवर्क का आनंद उठा रहे रहे उपभोक्ता बीते लंबे समय से 5G का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबरों की मानें तो साल 2022 में ग्राहकों का ये इंतजार खत्म होने जा रहा है. जी हां, साल 2022 में देश के प्रमुख शहरों में 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी जाएगी. सरकार ने देश के उन 13 बड़े शहरों का चुनाव कर लिया है जहां पर सबसे पहले 5जी सर्विसेज लॉन्च की जाएगी. जिन 13 शहरों का चुनाव किया गया है, उनमें देश की कुल शहरी आबादी का एक बड़ा हिस्सा रहता है.

    इन 13 शहरों में देश की चारों मेट्रो सिटी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई शामिल हैं. इन 4 महानगरों के अलावा गुरुग्राम, चंडीगढ़, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, जामनगर, अहमदाबाद, गांधीनगर और हैदराबाद भी शामिल हैं. दूरसंचार विभाग ने सोमवार को ही साफ कर दिया है कि साल 2022 में ही देश में 5जी सेवा को लॉन्च कर दिया जाएगा.
    देश के जिन 13 शहरों को 2022 में 5G सेवा को लॉन्च करने के लिए चुना गया है, वहां पर टेलिकॉम कंपनियां पहले से ही ट्रायल के तौर पर 5जी सर्विसेज की टेस्टिंग कर रही हैं. इतना ही नहीं, टेलिकॉम कंपनियों के पास पूरी तरह से सेवा शुरू करने के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर भी है. लॉन्च के बाद अगर 5जी सेवा सफल होती है तो इन शहरों की ज्यादा जनसंख्या में तेजी से इस सेवा का विस्तार हो सकता है, जिससे टेलिकॉम कंपनियों को लाभ होगा.

    एक रिपोर्ट के मुताबिक 5G के नए स्पेक्ट्रम की नीलामी मार्च-अप्रैल 2022 में होगी और उसके बाद 5G नेटवर्क को लॉन्च किया जाएगा, हालांकि स्पेक्ट्रम की कीमत को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है. यदि स्पेक्ट्रम की कीमत अधिक होगी तो 5जी के प्लान भी महंगे होंगे. जानकारी लिए बता दें कि भारतीय बाजार में पिछले दो साल में करीब 100 से अधिक 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं. इसके अलावा अन्य 5जी डिवाइस भी बाजार में मौजूद हैं. अब बस 5जी की लॉन्चिंग का इंतजार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने कर दी वन विभाग के मुंशी की हत्या
    Next Article योगी सरकार ने यूपी को घोषित किया कोरोना प्रभावित राज्य

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.