Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव 2022: यूपी, पंजाब सहित 5 राज्‍यों में अगले साल समय से होंगे चुनाव, EC ने दिया भरोसा
    Breaking News Headlines

    चुनाव 2022: यूपी, पंजाब सहित 5 राज्‍यों में अगले साल समय से होंगे चुनाव, EC ने दिया भरोसा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. देश के पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अब जनवरी में फैसला होगा. चुनाव आयोग जनवरी 2022 में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेगा, जिसके बाद ही ये तय हो सकेगा कि चुनाव कराए जाएं या फिर उन्हें कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाए. चुनाव आयोग के साथ हुई बैठक के बाद अब स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण की ओर से जानकारी दी गई है कि जिन राज्‍यों में चुनाव होने हैं उनमें ओमिक्रॉन के केस काफी कम हैं, ऐसे में हम कह सकते हैं कि चुनाव समय पर ही होंगे.

    चुनाव आयोग के साथ हुई बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने यूपी, पंजाब, उत्‍तराखंड, गोवा और मणिपुर में ओमिक्रॉन केस के साथ वहां होने वाले टीकाकरण की भी जानकारी दी. स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने चुनाव आयोग को आश्‍वासन दिया है कि जिन राज्‍यों में कोविड वैक्‍सीनेशन की रफ्तार थोड़ी कम है, वहां पर इसे बढ़ाया जाएगा और ओमिक्रॉन को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे. बता दें कि स्‍वास्‍थ्‍य सचिव की सभी बातें सुनने के बाद चुनाव आयोग ने उनकी टीम को विस्‍तृत रिपोर्ट से साथ जनवरी के पहले सप्‍ताह में आने को कहा है.
    सूत्रों के मुताबिक 28 दिसंबर से तीन दिवसीय दौरे पर भारत निर्वाचन आयोग की टीम उत्तर प्रदेश पहुंच रही है. यहां पुलिस के आला अफसरों और सभी 75 जिलाधिकारियों के साथ मीटिंग की जाएगी. भारत निर्वाचन आयोग इसी मीटिंग के जरिए चुनाव संबंधी फीडबैक लेगा. इसी फीडबैक के आधार पर मुमकिन है चुनाव कराए जाने को लेकर कोई निर्णय किया जा सकता है. इस बीच, केंद्र की ओर से कहा गया है कि जिन पांच राज्‍यों में चुनाव होने वाले हैं वहां पर कोरोना की जांच के लिए टेस्‍ट को और बढ़ाया जाए. इसके साथ ही जिन राज्‍यों में वैक्‍सीनेशन की रफ्तार कम है वहां पर टीकाकरण को बढ़ाने के साथ ही कोविड-उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से पालन कराया जाए.

    बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में चुनाव आयोग और पीएमओ से ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए यूपी में चुनाव स्थगित करने का अनुरोध किया था. भूषण ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है कि उत्तराखंड और गोवा में 100 प्रतिशत लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है. उन्होंने कहा कि यूपी में यह करीब 85 फीसदी, पंजाब में 79 फीसदी और मणिपुर में 70 फीसदी है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से दी गई इस रिपोर्ट को देखने के बाद चुनाव आयोग ने अनुरोध किया कि कवरेज को 100% या जितना संभव हो उतना अधिक ले जाया जाए. उत्तराखंड और गोवा में 80 प्रतिशत लोगों को वैक्‍सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है लेकिन यूपी, पंजाब और मणिपुर इस मामले में अभी बहुत पीछे हैं. चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य सचिव को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जिन लोगों ने अपनी पहली खुराक के तीन महीने पूरे कर लिए हैं, उनकी पहचान की जाए और बिना किसी देरी के दूसरी डोज दी जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली की सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स, पुलिस के लाठीचार्ज पर काम बंद करने का ऐलान
    Next Article यूएस से चीन जाने वाली फ्लाइट को हवा में ही वापस लौटना पड़ा

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.