Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्तान: तालिबान का बेतुका फरमान- महिलाओं के अकेले ट्रैवल करने पर बैन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अफगानिस्तान: तालिबान का बेतुका फरमान- महिलाओं के अकेले ट्रैवल करने पर बैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं और उनके मौलिक अधिकारों का हनन हुआ है. तालिबानी सरकार ने स्कूली शिक्षा और नौकरी करने को लेकर महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ कई तुगलकी फरमान जारी किए हैं. अब तालिबान ने एक और बेतुका फरमान जारी करते हुए कहा कि महिलाओं को लंबी दूरी की यात्रा करने की इजाजत तभी दी जाएगी जब उनके साथ उनका कोई करीबी पुरुष रिश्तेदार मौजूद हो. यानि अब अफगानिस्तान में महिलाएं अपनी मर्जी से ट्रैवल भी नहीं कर सकेंगी.

    अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार के प्रवक्ता सदिक अकीफ मुहाजिर ने एजेंसी ऑफ फ्रांस प्रेस से कहा कि, वे महिलाएं जो 72 किलोमीटर की यात्रा करना चाहती हैं. अगर उनके साथ कोई करीबी पुरुष रिश्तेदार नहीं है तो उन्हें ट्रैवल करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिला के साथ पुरुष का होना बेहद जरूरी होगा.
    वहीं सोशल मीडिया पर सुर्खियों में एक अन्य आदेश के अनुसार, अफगानिस्तान में नागरिकों से अपने वाहनों में संगीत बजाने से मना किया गया है. इससे पहले अफगानिस्तान के मंत्रालय ने टीवी चैनलों से महिला कलाकारों से जुड़े ड्रामा और सीरियल को ना दिखाने को कहा था. वहीं न्यूज चैनल पर महिला पत्रकारों से हिजाब पहनकर एंकरिंग करने के लिए कहा गया था. वहीं तालिबान सरकार के प्रवक्ता मुहाजिर ने कहा हिजाब एक इस्लामिक प्रथा है और महिलाओं को यात्रा करने के दौरान भी हिजाब पहनना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएशेज सीरीज पर कोरोना का खतरा , इंग्लैंड खेमे के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले
    Next Article आरोपी की जल्द रिहाई की संभावना नहीं तो रासुका लगाना गलत : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.