Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, मुंबई में 77 दिन बाद 600 से ज्यादा नए केस
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, मुंबई में 77 दिन बाद 600 से ज्यादा नए केस

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को 602 नए मामले सामने आए हैं. वहीं बीते 24 घंटे में राज्य में 1 मौत हुई है. मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 490 नए मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई थी. इससे पहले मंगलवार को 327 मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 204 मामले दर्ज किए गए थे.

    बीएमसी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मुंबई में 207 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद अब तक बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या 7 लाख 46 हजार 991 हो गई है. मुंबई में फिलहाल रिकवरी रेट 97 फीसदी है. शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 2813 है. मुंबई में 77 दिनों के बाद इतने ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं इससे पहले 6 अक्टूबर को मुंबई में 629 केस दर्ज किए गए थे. मुंबई में 24 घंटे के भीतर 39,423 जांच की गई हैं.
    देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक समीक्षा बैठक कर रहे हैं. भारत में अब तक 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के 236 केस सामने आ चुके हैं. महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के अब तक के सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं. वहीं महाराष्ट्र में कोविड-19 के नए वेरिएंट के 65 केस दर्ज किए गए हैं. दिल्ली में अब तक 64 केस आए हैं वहीं तेलंगाना में 24, राजस्थान में 21, कर्नाटक में 19, केरल में 15 और गुजरात में 14 केस दर्ज किए गए हैं. देश में अब तक 104 लोग ओमिक्रॉन संक्रमण से उबर चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी में नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक लागू, न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर पर लग सकती है रोक..!
    Next Article RBI ने कार्ड टोकनाईजेशन लागू होने की डेडलाईन को 30 जून 2022 तक के लिये बढ़ाया

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.