जमशेदपुर : गोलमुरी केबुल कंपनी के पास चोर की आशंका पर कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने भालुबासा हरिजन बस्ती के रहने वाले पिंटू मुखी को गोली मार दी. पिंटू के दोनों पैर पर गोली लगी है और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पिंटू ने कुछ अलग बतायी कहानी
गोली का शिकार पिंटू ने बताया कि वह कंपनी के पास से गुजर रहा था, तभी दो लड़कों को कंपनी स्कूल के पास गांजा पीते हुये देखा था. इसके बाद वह वहां पर रूक गया और पूछा कि दो टान मिलेगा क्या. दोनों ने कहा मिलेगा. इसके बाद वह गांजा पीने लगा. इस बीच दोनों लड़के कंपनी के भीतर चोरी करने के लिए घुस गये थे और पिंटू बाहर ही बैठा हुआ था. जैसे ही वह खड़ा हुआ कि सुरक्षाकर्मियों ने चोर समझकर पैर पर गोली मार दी.
पिंटू का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को बुलाकर उसे चोर बताकर सौंप दिया. बाद में पुलिस ही उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में लेकर पहुंची थी. यहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर ह
बर्मामाइंस गया था उधार मांगने
पिंटू मुखी का कहना है कि वह गुरुवार को राशन के लिए अपने दोस्त के यहां बर्मामाइंस गया हुआ था. वह 500 रुपये राशन लेने के लिए ही जा रहा था. इस बीच ही रास्ते में दो लड़कों को गांजा पीते देखा था.

