Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए 25 करोड़ यूरो के कर्ज की पहली किस्त के लिए वित्तीय अनुबंध पर हुए हस्ताक्षर
    Headlines राष्ट्रीय

    आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए 25 करोड़ यूरो के कर्ज की पहली किस्त के लिए वित्तीय अनुबंध पर हुए हस्ताक्षर

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। भारत सरकार और यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए 25 करोड़ यूरो के कर्ज की पहली किस्त के लिए एक वित्तीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत सरकार की तरफ से आर्थिक मामलों के विभाग, वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) की तरफ से हेड ऑफ डिवीजंस एडवर्डास बुम्सटेनास व रोजर स्टुअर्ट ने संयुक्त रूप से क्रमशः नई दिल्ली और ब्रशेल्स में कर्ज दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।
    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते साल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आगरा, उत्तर प्रदेश में आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया था।
    ईआईबी ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए कुल 45 करोड़ यूरो के कर्ज को मंजूरी दी है। परियोजना का उद्देश्य आगरा शहर के लिए एक सुरक्षित, विश्वसनीय, किफायती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम उपलब्ध कराना है, जिससे आगरा में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और नियोजित शहरी विकास के प्रयासों को समर्थन मिलेगा। ईआईबी की तरफ से वित्तपोषण से आगरा शहर में 29.4 किमी लंबे मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में मदद मिलेगी, जिसमें सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक कॉरिडोर-1 (14 किमी) और आगरा कैंट से कालिंदी विहार कॉरिडोर-2 (15.4 किमी) शामिल है। इसके अलावा, परियोजना से शहर की आर्थिक उत्पादकता में सुधार होगा और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।
    परियोजना के लिए आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार का प्रमुख मंत्रालय है और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. (यूपीएमआरसीएल) कार्यान्वयन एजेंसी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी केबुल कंपनी के पास चोर की आशंका पर कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने भालुबासा हरिजन बस्ती के रहने वाले पिंटू मुखी को गोली मार दी
    Next Article राष्ट्र संवाद के शुभचिंतक ब्रह्मर्षि समाज के हर दिल अजीज टाटा मोटर्स के पूर्व एजीएम आई आर प्रमोद कुमार का निधन

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    June 18, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.