Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली पुलिस के उच्च पदाधिकारियों द्वारा अश्वासन मिलने के बाद लाल किला पुलिस चौकी का घेराव स्थगित किया गया: नवनीत तिवारी
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्ली पुलिस के उच्च पदाधिकारियों द्वारा अश्वासन मिलने के बाद लाल किला पुलिस चौकी का घेराव स्थगित किया गया: नवनीत तिवारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


    दिल्ली पुलिस के उच्च पदाधिकारियों द्वारा अश्वासन मिलने के बाद लाल किला पुलिस चौकी का घेराव स्थगित किया गया: नवनीत तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष, स्वराज इंडिया

    स्वराज इंडिया मजदूर व किसान वर्ग के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध

    दिल्ली भर में अभियान चला कर रेहड़ी पटरी लगाने वाले मजदूर भाइयों को जागरूक व संगठित करेगी स्वराज इंडिया

    दिल्ली के अधिकतर क्षेत्रो में रेहड़ी पटरी वालो से दिल्ली पुलिस द्वारा अवैध वसूली की जाती है, जिससे  गरीब मज़दूर जो रेहड़ी पटरी लगा कर अपने परिवार का पेट पालता है, हमेशा परेशान रहता है। क्योंकि पैसा न दिए जाने पर उनके साथ बदसलूकी की जाती है, उनका समान बर्बाद या जब्त कर लिया जाता है जो कि पूरी तरह से अमानवीय है और संविधान के मूल अधिकारों के विरुद्ध है। स्वराज इंडिया इस अवैध वसूली का  विरोध करती है और इसके लिए दिल्ली भर में अभियान चला कर रेहड़ी पटरी लगाने वाले मजदूर भाइयों को जागरूक व संगठित करेगी, ताकि रोजी रोटी के लिए मेहनत करने वाले मजदूर वर्ग का शोषण बंद हो और सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।

    लाल किले इलाके के कई रेहड़ी पटरी वालो की शिकायत थी कि दिल्ली पुलिस के चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल अवैध वसूली और पैसा न मिलने पर  समान ज़ब्त कर लेते हैं। इस संदर्भ में स्वराज इंडिया प्रदेश अध्यक्ष नवनीत तिवारी पुलिस कमिश्नर व संबंधित पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की माँग की थी।
    आज स्वराज इंडिया रेहड़ी पटरी मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव के नेतृव में  प्रतिनिधि मंडल को दिल्ली पुलिस के स्थानीय ACP ने वार्ता के लिए बुलाया और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही का अश्वासन दिया।

    स्वारज इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत तिवारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस के उच्च पदाधिकारियों द्वारा कार्यवाही का अश्वासन मिलने के बाद, 24 दिसंबर को प्रस्तावित लाल किला पुलिस चौकी का घेराव स्थगित किया जाता है, अगर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही नहीं होती तो स्वराज इंडिया पुलिस मुख्यालय का घेराव करेगी। स्वराज इंडिया मजदूर व किसान वर्ग के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है, इसके लिए सड़क से कोर्ट तक लड़ाई जारी रखेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरमात्मा इतनी शक्ति दें कि सेवा कार्य करने की हिम्मत बनी रहे : काले
    Next Article डबल इंजन की सरकार, यूपी के विकास के लिए दिन रात ऐसे ही मेहनत करती रहेगी :प्रधानमंत्री मोदी

    Related Posts

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    June 18, 2026

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.