Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपिल देव ने रणवीर सिंह की फिल्म 83 के लिए इतनी मोटी राशि वसूली, जानकर आंखें फटी रह जाएंगी
    Breaking News Headlines खेल सिनेमा

    कपिल देव ने रणवीर सिंह की फिल्म 83 के लिए इतनी मोटी राशि वसूली, जानकर आंखें फटी रह जाएंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 सिनेमाघर में 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का रोल निभा रहे हैं. भारत ने पहली बार 1983 में वनडे वर्ल्ड कप कपिल देव की कप्तानी में लार्ड्स के मैदान वेस्टइंडीज को हराकर जीता था. कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है.इस फिल्म में सुनील गावस्कर का रोल ताहिर राज भसीन, यशपाल शर्मा का रोल जतिन सरना, मोहिंदर अमरनाथ का रोल साकिब सलीम, रवि शास्त्री का रोल धैर्य करवा, के श्रीकांत का रोल जीवा, मदन लाल का किरदार हार्डी संधू, बलविंदर सिंह का रोल एमी विर्क, सैयद किरमानी का रोल साहिल खट्टर, संदीप पाटिल का रोल चिराग पाटिल, दिलीप वेंगसरकर का रोल आदिनाथ कोठारे, कीर्ति आजाद का रोल दिनकर शर्मा, रोजर बिन्नी का रोल निशांत दहया निभा रहे हैं. इसके अलावा दिग्गज कलाकार पंकज त्रिपाठी टीम के मैनेजर पीआर मान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं.
    फिल्म 83 की रिलीज से पहले यह पता चला है कि इसके निर्माताओं ने भारतीय खिलाडिय़ों को 15 करोड़ दिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कपिल देव को अपनी कहानी कहने के लिए 5 करोड़ रुपये मिले. एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, फिल्म बनाने से पहले विषय के अधिकार और खिलाडिय़ों की व्यक्तिगत कहानियों को हासिल करना महत्वपूर्ण है, खासकर जब यह वास्तविक जीवन की घटनाओं के लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम को लगभग 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया. इसमें सबसे ज्यादा राशि कपिल देव को मिली.

    यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही है. एक हफ्ते पहले ही दुबई के बुर्ज खलीफा में 83 का ट्रेलर दिखाया गया. इस मौके पर रणवीर, दीपिका पादुकोण और कबीर खान भी वहां मौजूद थे. इस फिल्म का प्रीमियर रेड सी फिल्म फेस्टिवल में किया गया. प्रीमियर के मौके पर रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी भी मौजूद थीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी आम बजट 2022-23 के लिए बजट पूर्व बैठकों का समापन किया
    Next Article भारत के 45 प्रतिशत उद्यमियों ने नएअवसर तलाशे , 22.5 प्रतिशत ऑनलाइन ट्रेडिंग में विस्तार किया

    Related Posts

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.