Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार ने विधान सभा में विधायक सरयू राय को आश्वस्त किया कि वह टाटा लीज़ नवीकरण समझौता-2005 की कंडिका-8 की संवैधानिकता पर विचार करेगी
    Breaking News Business Headlines कारोबार झारखंड राजनीति

    सरकार ने विधान सभा में विधायक सरयू राय को आश्वस्त किया कि वह टाटा लीज़ नवीकरण समझौता-2005 की कंडिका-8 की संवैधानिकता पर विचार करेगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरकार ने विधान सभा में विधायक सरयू राय को आश्वस्त किया कि वह टाटा लीज़ नवीकरण समझौता-2005 की कंडिका-8 की संवैधानिकता पर विचार करेगी.

    झारखंड विधानसभा ने आज दोपहर बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निजी संकल्प पर विचार किया. सभा पटल पर रखे एक निजी संकल्प में श्री राय ने कहा कि झारखंड सरकार और टाटा स्टील के बीच 2005 में हुए टाटा लीज़ नवीकरण समझौता की की कंडिका -8 असंवैधानिक है. यह कंडिका बिहार भूमि सुधार अधिनियम-1950 की धारा 7डी के प्रावधान के विपरीत है. सभा इसे निरस्त करने का निर्देश सरकार को दे.

    विधान सभा अध्यक्ष के निर्देश पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सरकार इसपर क़ानूनी परामर्श लेगी और तय करेगी कि यह धारा संवैधानिक है या नहीं और तब इसके आधार पर कारवाई करेगी.

    सरकार ने पहले दिये गये लिखित उत्तर में कहा था कि कंडिका -8 के अधीन ख़ाली भूमि को सबलीज पर देने से सरकार को पैसा मिलता है. इस निर्णय को कैबिनेट की स्वीकृति मिली हुई है. इसलिये सरकार इसे निरस्त नहीं कर सकती.

    श्री सरयू राय ने तर्क दिया कि राजस्व प्राप्त करने के लिये सरकार ग़ैरक़ानूनी एवं ग़ैर संवैधानिक काम नहीं कर सकती. अगर राजस्व प्राप्ति ही प्राथमिकता रहती तो सरकार देवाशीष गुप्ता समिति की सलाह मान ली होती और सबलीज की नीलामी कर दी होती.

    उन्होंने कहा कि सरकार पहले यह बतायें कि लीज़ नवीकरण समझौता-2005 की यह कंडिका -8- संवैधानिक है या नहीं ? बिहार भूमि सुधार अधिनियम-1950 के अनुसार कम्पनी ख़ाली ज़मीन का इस्तेमाल सरकार की जांचोपरांत अनुमति से केवल उत्पादन के लिये कर सकती है न कि व्यवसायिक लीज़ देकर धन कमाने के लिये.

    श्री राय ने सुझाव दिया कि सरकार राजस्व क़ानूनों की जानकार व्यक्तियों की समिति बनाकर मेरे संकल्प में दिये गये वतथ्य पर सलाह ले ले कि कंडिका – 8 के प्रावधान विधिसम्मत और संविधान सम्मत है या नहीं. है. सरकार इसपर सहमत हुई कि इसे दिखवायेगी, जल्द से जल्द इसपर निर्णय लेगी. सरकार के इस आश्वासन पर श्री राय ने प्रस्ताव वापस लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजमो जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में आयोजित 23 दिसंबर के आभार दिवस की तैयारियां जोरो पर
    Next Article जवाब से असंतुष्ट विधायक सरयू राय ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

    Related Posts

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    July 3, 2026

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.