Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल का आरोप- सरकार किसी भी मुद्दे पर नहीं दे रही बहस की इजाजत
    Breaking News Headlines राजनीति

    राहुल का आरोप- सरकार किसी भी मुद्दे पर नहीं दे रही बहस की इजाजत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में स्थानीय लोगों को चारागाह भूमि तक निर्बाध पहुंच की सुविधा प्रदान करने पर चर्चा कराने की मांग को लेकर सोमवार को लोकसभा में कार्यस्थगन का नोटिस दिया. हालांकि, सदन में इस मुद्दे पर बहस की इजाजत नहीं मिली. इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि हम संसद में लद्दाख पर चर्चा चाहते थे लेकिन सरकार ने हमें इसकी इजाजत नहीं दी.

    उन्होंने कहा, लद्दाख की जनता को हम बताना चाहते हैं कि हम उनके साथ हैं और उनके जो भी मुद्दे हैं उसे उठाएंगे. उनकी लड़ाई को हम लड़ेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को चलाने की जिम्मेदारी सरकार की होती है विपक्ष की नहीं. लोकसभा महासचिव को दिए गए नोटिस में कांग्रेस नेता ने आग्रह किया था कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के चारागाह के अधिकार के महत्वपूर्ण विषर्य पर चर्चा की जाए.
    उन्होंने कहा कि जहां तक पारंपरिक रूप से लोग चारे के लिए जाते थे वहां तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं. उधर, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कानून मंत्रालय की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को ‘तलब किए जाने’ के विषय को लेकर कार्यस्थगन का नोटिस दिया.

    बीजेपी द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारा पक्ष साफ है कि सरकार गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को हटाए और संसद में लखीमपुर खीरी मुद्दे पर बहस करने दे, जो कि सरकार करने नहीं दे रही. हम लद्दाख का मुद्दा उठाना चाहते हैं सरकार उठाने नहीं दे रही. किसानों का मुद्दा उठाना चाहते हैं लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है. हमारे सांसद निलंबित हुए लेकिन सरकार उस पर चर्चा नहीं करने दे रही.
    राहुल गांधी ने आगे कहा, बार-बार ये बात होती है कि हम सदन नहीं चलाने दे रहे. उन्होंने एक बार फिर इस बात को दोहराया कि सदन चलाने की जिम्मेदारी सरकार की होती है. साथ ही सदन चलता रहे ये जिम्मेदारी भी सरकार की होती है.

    दरअसल, विपक्ष ने रविवार को राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन के मुद्दे को हल करने के लिए सरकार द्वारा चार दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया था जिसे विपक्ष ने खारिज किया है. राज्यसभा में नेता पीयूष गोयल द्वारा सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर चर्चा और इसके समाधान के लिए बैठक के आह्वान के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार सुबह बैठक के लिए चार राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिलेश यादव के करीबी लोगों के घर देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन, टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले
    Next Article दिल्ली में ईडी के दफ्तर पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन, पनामा पेपर लीक मामले में हो रही पूछताछ

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.