Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे की बड़ी घोषणा: कोहरे के चलते फरवरी तक रहेंगी कैंस‍िल 62 ट्रेनें
    Breaking News Headlines

    रेलवे की बड़ी घोषणा: कोहरे के चलते फरवरी तक रहेंगी कैंस‍िल 62 ट्रेनें

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोहरे की मार अब ट्रेनों पर पड़नी शुरू हो गई है. देश के कई राज्‍यों में सर्दी के साथ कोहरा भी बढ़ने लगा है. इसकी वजह से पटर‍ियों पर दृश्यता का लेवल काफी कम हो गया है. इसके चलते रेले खासकर पूर्व की द‍िशा में जाने वाली ट्रेनों को यात्री सुरक्षा के मद्देनजर कैंस‍िल कर रहा है. साथ ही कई ट्रेनों के फेरों में भी कमी कर रहा है.

    कोहरे के चलते नॉर्दर्न रेलवे की ओर से 31 जोड़ी यानी 62 ट्रेनें मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को कैंस‍िल करने की घोषणा की है. यह ट्रेनें एक दिसंबर से फरवरी तक बंद रखी जाएंगी. इतना ही नहीं कोहरे के चलते कुछ ऐसी ट्रेनें भी हैं ज‍िनका पर‍िचालन तो करना है है ल‍ेक‍िन उनके फेरों में कमी की जा रही है. कानपुर शताब्दी, गोरखपुर हमसफर, भागलपुर शताब्दी समेत कई ट्रेनों के फेरे कम कर दिए गए हैं. इस फैसले से दिल्ली से पूर्व दिशा यानी कि बिहार-बंगाल जाने वाली अधिकांश मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है.

    रेलवे के मुताबिक कि इस तरह का फैसला यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लिया जा रहा है. इससे यात्री अपनी योजनाबद्ध यात्रा को कोई विकल्प तलाश कर सकेंगे. मौसम की वजह से अचानक ट्रेनों को कैंसिल करने से यात्रियों को ज्‍यादा परेशानी उठानी पड़ती है. इस सभी से बचने के लिए यह फैसला पहले ल‍िया जा रहा है. वहीं इस पर भी रेलवे पूरी नजर बनाए हुए है क‍ि अगर मौसम ठीक होता है तो कैंस‍िल ट्रेनों को चलाने या फिर इनकी अवधि को बढ़ाने का कोई फैसला ल‍िया जाए. इस पर भी रेलवे गहन नजर बनाकर रखे हुए है क‍ि किसी रूट पर अगर भीड़ बढ़ती है तो स्‍पेशल ट्रेनों को चलाने की व्‍यवस्‍था की जाए.

    फरवरी तक ये ट्रेनें रहेंगी कैंस‍िल

    लिच्छवी एक्सप्रेस, हटिया सुपरफास्ट, नई दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी, नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल- सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस, आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, पुरानी दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, आनंद विहार-हटिया सुपरफास्ट, आनंद विहार टर्मिनल-संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन

    इन ट्रेनों के फेरों में हो रही कमी

    कैफियत एक्सप्रेस- बुधवार व शनिवार

    भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस- बुधवार

    श्रमजीवी एक्सप्रेस- मंगलवार

    संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस- बुधवार

    महाबोधि एक्सप्रेस- मंगलवार

    वैशाली एक्सप्रेस- बुधवार

    सप्त क्रांति एक्सप्रेस- बृहस्पतिवार

    स्वतंत्रता सैनानी एक्सप्रेस- शुक्रवार

    दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस- शुक्रवार

    विक्रमशिला एक्सप्रेस- बुधवार व शुक्रवार

    सत्याग्रह एक्सप्रेस- शुक्रवार

    आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस- शुक्रवार

    काशी विश्ववनाथ- बुधवार, शुक्रवार व रविवार

    आनंद विहार टर्मिनल-कामख्या एक्सप्रेस- शुक्रवार, रविवार व मंगलवार

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलखीमपुर खीरी कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी खारिज
    Next Article हजारीबाग में हाथियों ने मचाया तांडव, एक की परिवार के 3 लोगों को कुचलकर मार डाला

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.