Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन में मिला ओमिक्रॉन का पहला केस, डेल्टा के नए स्ट्रेन से भी मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन में मिला ओमिक्रॉन का पहला केस, डेल्टा के नए स्ट्रेन से भी मचा हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दुनियाभर में चिंता बनी हुई है. ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से पहली मौत भी हो चुकी है. इस बीच चीन में डेल्टा वेरिएंट के प्रकोप के बीच ओमिक्रॉन का पहला केस रिपोर्ट हुआ है. संक्रमित उत्तरी शहर तियानजिन का है.

    ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में चीन की एजेंसी सीजीटीएन-टीवी के हवाले से सोमवार को बताया गया है कि उत्तरी चीन के तियानजिन शहर में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि संक्रमित हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटा था. उसे तत्काल आइसोलेट कर दिया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है. हालांकि, मरीज और उसकी तबीयत के बारे में कुछ और नहीं बताया गया है.

    चीन में मिले डेल्टा वेरिएंट के नए स्ट्रेन

    चीन के झेजियांग प्रांत में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के नए स्ट्रेन ‘सब-लीनिएज AY.4’ के मामले मिले हैं. इस प्रांत में लोकल तौर पर संक्रमण के 138 केस दर्ज कराए गए हैं, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. पूर्वी प्रांत के लोगों को ट्रैवल करने से रोक दिया गया है.

    जीनोम सीक्वेंसिंग और वायरस की स्टडी से पता चला कि तीनों शहरों में संक्रमण के मामले डेल्टा के स्ट्रेन सब लीनिएज AY.4 की वजह से हुए, जिसे नोबेल कोरोना वायरस से ज्यादा संक्रामक माना जाता है. यह पहली बार है जब चीन में डेल्टा वेरिएंट का नया स्ट्रेन रिपोर्ट किया गया है. झेजियांग प्रांत के हेडक्वार्टर हांगजोऊ से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांत के 138 मामलों में से 44 केस निंग्बो, 77 केस शाओक्शिंग से और 17 केस हांगजोऊ से हैं. अधिकारियों ने पूर्वी प्रांत के लाखों लोगों के बाहर यात्रा करने पर रोक लगा दी है.

    दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले ओमिक्रॉन का पता चला था. उसके शुरुआती आंकड़ों के अध्ययन से यह पता चलता है कि कोरोना की वैक्सीन कुछ हद तक सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है, लेकिन ताजा अपडेट के बाद ओमिक्रॉन पर वैक्सीन के असर को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है कि क्या वैक्सीन का इस नए वेरिएंट पर असर होगा या नहीं होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूकंप के तेज झटकों से हिला इंडोनेशिया, सुनामी की चेतावनी जारी
    Next Article मां ने 27 दिन के शिशु की दीवार में सिर मारकर कर दी हत्‍या, हुई गिरफ्तार

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    August 8, 2026

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 8, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मेयर सुधा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर पीपुल्स अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम

    बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सुंदरीकरण की पहल, पुनीत जीवन संस्था ने लगाए पौधे

    पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 38 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

    महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ CPI ने शुरू की पदयात्रा, 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान

    एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में, छात्रों में आक्रोश

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.