Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केबुल टाउन में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गयी श्रद्धांजलि, किया वीरता का गुणगान
    Breaking News झारखंड

    केबुल टाउन में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गयी श्रद्धांजलि, किया वीरता का गुणगान

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रेस-विज्ञप्ति: केबुल टाउन में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गयी श्रद्धांजलि, किया वीरता का गुणगान।

    जमशेदपुर। देश के पहले रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 11 अन्य सैन्य अफसरों के निधन पर हर ओर शोक की लहर है। रविवार को गोलमुरी अंतर्गत न्यू केबुल टाउन क्षेत्र के दुर्गापूजा मैदान में पूर्व सैनिकों एवं स्थानीय निवासियों ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। सभा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने जनरल बिपिन रावत की जीवनी और उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने कई सैन्य अभियानों का नेतृत्व कर देश को सफलता दिलाई थी और पूरे हिन्दुस्तान के नागरिकों का सिर गर्व से उंचा किया था। उन्होंने अपने अनुभव से सेना के तीनों अंगों में बेहतर सामंजस्य बनाकर हर मोर्चा पर सेना को सशक्त बनाया। वर्ष 1978 से लेकर वर्ष 2021 तक के सैनिक जीवन में उन्होंने जिस बहादुरी से भारत माता की अनवरत सेवा की वे समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि हमने भारत माता का एक सच्चा सपूत खो दिया। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। शोक सभा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय एवं जनरल बिपिन रावत अमर रहे के नारों से परिसर गुंजायमान रखा।

    इस अवसर पर नौसेना से सेवानिवृत्त सुशील कुमार सिंह, वायुसेना से डॉ कमल शुक्ला एवं भारतीय सेना के दीपक मलिक ने जनरल बिपिन रावत के कृतित्व एवं वीरता पर संबोधित किया।

    सभा के अंतिम चरण में दिवंगत जांबाज सैनिकों के आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गयी।

    इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, डॉक्टर कमल शुक्ला, रमेश सिंह, बलजीत सिंह बरमेश्वर पांडेय, नंदजी सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, हंसराज सिंह, महेश कुमार, विवेक कुमार सिंह, अशोक शर्मा, पंकज सिंह समेत अनिल ठाकुर, प्रेम सागर सिंह, भगवती सिंह, सुबोध सिंह, रामस्वरूप सिंह, राकेश सिंह, बिपिन शुक्ला, बिट्टू तिवारी, अरुण सिंह, अजय शर्मा, रामरेखा सिंह, प्रेम झा, यू के शर्मा, राजीव कुमार, अनिल कुमार सिंह, बंटी सिंह, पप्पू कुमार, पीयूष ईशु, सुमित सिंह, अमित सिंह, गौरव कुमार, प्रमोद दुबे, अभिषेक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपनी मां-बहन का सम्मान करना सीखिए, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से बोले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन
    Next Article वफा की उम्मीद जिन्हें होगी होगी, हमें देखना है कि तू बेवफा कहां तक : कुणाल

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.