Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में ओमिक्रोन वेरिएंट के अब तक 32 केस दर्ज, मुंबई में रैली और मोर्चा निकालने पर लगी रोक
    Breaking News Headlines

    देश में ओमिक्रोन वेरिएंट के अब तक 32 केस दर्ज, मुंबई में रैली और मोर्चा निकालने पर लगी रोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश में जानलेवा कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट का खतरा लगातार बढ़ रहा है. डेल्टा वैरिएंट की तुलना में यह वेरिएंट 5 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है और इस आंकलन का असर भी दिख रहा है. देश में अब तक इस वेरिएंट के 32 केस आ चुके हैं. अकेले महाराष्ट्र में 17 मामले सामने आ चुके हैं. महाराष्ट्र एक बार फिर डरा रहा है और ये डर यूपी तक पहुंच रहा है, क्योंकि देश के सबसे बड़े सूबे में चुनाव हैं.

    महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 7 नए मरीज सामने आए. महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल 11 मरीज मिल चुके हैं. सबसे घनी आबादी वाली बस्ती धारावी ने बढ़ाई चिंता. धारावी में भी ओमिक्रोन का एक मरीज मिला. धारावी में तंजानिया से आया एक शख्स ओमिक्रोन से संक्रमित हुआ है. मुंबई में तीन नए केस मिले हैं, जिसमें एक साढ़े तीन साल की बच्ची भी शामिल है. महाराष्ट्र में कुल 7 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब ओमिक्रोन के कुल 32 मरीज हो गए हैं.
    ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने जुलूस, रैली और सभी मोर्चे पर रोक लगा दी है. लेकिन सवाल है कि अगर मुंबई में रैली पर रोक लग रही है तो क्या उत्तर प्रदेश का क्या, जहां चुनावी माहौल गर्मा रहा है और रैलियों की संख्या में उसमें आने वाली भीड़ बढ़ती जा रही है. यूपी में भले ही चुनावी माहौल है, लेकिन दूसरे राज्यों में सख्ती बरती जा रही है.

    नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल तीसरी लहर को लेकर लोगों को चेताया है. वी के पॉल ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रोन वेरिएंट के वैश्विक स्वरूप को लेकर चेतावनी दी है. ऐसे में भारत में फेस मास्क का घटता उपयोग को चिंता का कारण बताया है. उधर देश में तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में बयान दिया कि वैक्सीन के बूस्टर डोज पर विचार किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदू धर्म अपनाएंगे फिल्म निर्माता अली अकबर, जनरल रावत के अपमान से दुखी होकर लिया फैसला
    Next Article विजय रैली के बाद आज से दिल्ली के बॉर्डर होंगे खाली, जाने से पहले सीमाओं की सफाई करेंगे किसान

    Related Posts

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    September 21, 2026

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    September 20, 2026

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.