Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुशीनगर: कबीर आश्रम में रहने वाली साध्वी की निर्मम हत्या से हड़कंप
    Breaking News अपराध उत्तर प्रदेश

    कुशीनगर: कबीर आश्रम में रहने वाली साध्वी की निर्मम हत्या से हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुशीनगर. कुशीनगर के कसया थाने के मल्लूडीह गांव में स्थित कबीर आश्रम में (80) वर्षीया साध्वी जमुनी देवी की गुरुवार शाम निर्मम हत्या कर दी गई. साध्वी के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी थी. वहीं दीवार पर खून के धब्बे मिले हैं. घटना को अंजाम देने के बाद गोरखपुर जनपद निवासी हत्यारोपित परशुराम ने खुद को उसी कमरे में बंद कर लिया था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने साध्वी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात है.

    मिली जानकारी के अनुसार कुकुत्था नदी के किनारे सुनसान स्थान पर कबीर आश्रम है. अनमोल दास व असल दास यहां के मुख्य संचालक हैं. लगभग 20 वर्षों से बिहार राज्य के गांव सैंथु, थाना राजपुर, जिला बक्सर की रहने वाली साध्वी जमुनी दास यहां रहती थीं. अनमोल दास काफी दिनों से दूसरे आश्रम पर हैं. असल दास बुधवार की शाम क्षेत्र भ्रमण पर निकल गए थे. साध्वी अकेले आश्रम में थीं. शाम को नदी किनारे पशु चरा रहे लोग आश्रम की ओर गए तो किसी के दिखाई न देने पर कमरे की खिड़की से झांककर देखे तो साध्वी खून से लतपथ निर्वस्त्र अवस्था में जमीन पर पड़ी थीं. हत्यारा भी उसी कमरे में था.
    आरोपी कमरा अंदर से बंद कर चहलकदमी कर रहा था. चरवाहों के शोर मचाने पर पूरा गांव ही आश्रम पर उमड़ पड़ा. ग्रामीणों की सूचना पुलिस को दी. लोगों ने फाटक तोड़कर हत्यारे को बाहर निकाला तो वह नशे की हालत में मिला. उसकी पहचान 55 वर्षीय परशुराम, निवासी चिरड़िया, थाना गोला, जिला गोरखपुर के रूप में हुई है. एसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि हत्यारोपित काफी नशे में है. एसपी के मुताबिक साध्वी के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में भी आया मेटल डेबिट कार्ड,आईडीएफसी बैंक ने किया जारी
    Next Article शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन से लेकर हिना खान तक, हसीनाओं ने बिखेरा हुस्न का जलवा

    Related Posts

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    September 21, 2026

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    September 20, 2026

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.