Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू कश्मीर में LoC के पास सुरक्षाबलों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर
    Breaking News Headlines

    जम्मू कश्मीर में LoC के पास सुरक्षाबलों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों की बीती रात घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है. जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास भिंबर गली के जरिए घुसपैठ करते वक्त सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकी को ढेर कर दिया है. सुरक्षाबल इस वक्त अलर्ट हैं और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. मारे गए आतंकी के पास हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं.रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, 25 नवंबर, 2021 की रात को, पाकिस्तानी आतंकवादी ने जम्मू-कश्मीर के भींबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश की. उन्होंने कहा- अलर्ट भारतीय सेना के सैनिकों ने घुसपैठ के प्रयास को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया. एक पाकिस्तानी आतंकवादी की मौत हो गई है. हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकवादी का शव बरामद किया गया है. ऑपरेशन अभी जारी है.
    इससे पहले श्रीनगर में हाल में आम नागरिकों की हत्या के मामले में वांछित द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) आतंकवादी संगठन के एक स्वयंभू कमांडर समेत तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने बुधवार को मार गिराया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शहर के रामबाग इलाके में कुछ देर तक मुठभेड़ चली. उन्होंने कहा कि टीआरएफ का स्वयंभू कमांडर मेहरान शल्ला समेत तीन आतंकवादी एक कार में जा रहे थे जिन्हें सुरक्षा बलों ने रोक लिया.

    अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने जब भागने की कोशिश की तो सुरक्षाबलों ने उन्हें मार गिराया. शहर के जमालता इलाके के रहने वाले शल्ला के अलावा दो अन्य आतंकवादी मंजूर अहमद मीर और अराफात शेख थे. ये दोनों पुलवामा निवासी थे. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन टीआरएफ से जुड़े थे. उन्होंने कहा कि पिछले महीने श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक स्कूल के भीतर दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या करने समेत अनेक आम नागरिकों की हत्या के सिलसिले में मेहरान की सुरक्षा बलों को तलाश थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिसे पहले की सरकारों ने झूठे सपने दिखाए, आज वही यूपी अंतर्राष्ट्रीय छाप छोड़  रहा है : मोदी
    Next Article पेगासस विवाद के बाद इजरायल 65 देशों को नहीं बेचेगा अपनी तकनीक

    Related Posts

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.