Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका में क्रिसमस परेड के दौरान घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका में क्रिसमस परेड के दौरान घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विस्कॉन्सिन. अमेरिका के विस्कॉन्सिन में बड़ा हादसा हुआ है. क्रिसमस परेड के दौरान यह हादसा हुआ है. इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए और कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है. घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बता दें कि परेड के दौरान एक तेज रफ्तार लाल रंग की कार घुसी और भीड़ को कुचलते हुए आगे बढ़ गई. मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है. हालांकि अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और ड्राइवर से लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस घटना की जांच अलग-अलग एंगल से कर रही है.शहर की पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि संदिग्ध वाहन को बरामद कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है. कुछ घायलों को पुलिस ने और कुछ को उनके परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के पास नहीं जाने की अपील की है. घटना की वीडियो में एक एसयूवी अवरोधकों को तोड़ती हुई, परेड निकाल रहे लोगों को टक्कर मारती नजर आ रही है.बता दें कि घटना रविवार शाम को घटी है. अधिकारी घटना के संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं. अमेरिकी समय के मुताबिक घटना शाम 4:30 बजे उस वक्त हुई जब वोकेशा के मिल्वौकी में बड़ी संख्या में लोग सालाना क्रिसमस परेड देखने के लिए आए थे. पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनिया गांधी ने मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा था, लेकिन पंजाब के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी: अमरिंदर सिंह
    Next Article मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता की पत्नी हुई अरेस्ट, हनी ट्रैप में वसूले करोड़ों रुपए कैश

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.