Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक भक्त ऐसा भी पूजा करते समय लड्‌डू गोपाल का हाथ टूटा,बिलख-बिलख कर रोने लगा पुजारी,मरहम-पट्टी कराने पहुंचा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से झारखंड धर्म बिहार राष्ट्रीय साहित्य

    एक भक्त ऐसा भी पूजा करते समय लड्‌डू गोपाल का हाथ टूटा,बिलख-बिलख कर रोने लगा पुजारी,मरहम-पट्टी कराने पहुंचा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक भक्त ऐसा भी पूजा करते समय लड्‌डू गोपाल का हाथ टूटा,बिलख-बिलख कर रोने लगा पुजारी,मरहम-पट्टी कराने पहुंचा

    बिशन पापोला

    आगरा:सुबह-सुबह पुजारी मंदिर में पूजा करने पहुंचा। पूजा के लिए वह लड्डू गोपाल को स्नान करा रहा था। उसी दौरान लड्डू गोपाल का विग्रह उसके हाथ से गिर गया और हाथ टूट गया। इससे वह बेहद दुखी हो गया और उसके आंखों से आंसू बहने लगे। पुजारी रोता हुआ लड्डू गोपाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और भर्ती कराने की जिद पर
    आगरा : उत्तर-प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को भगवान की भक्ति का एक अनूठा मामला देखने को मिला। हुआ यूं कि सुबह-सुबह एक पुजारी मंदिर में जब पूजा करने पहुंचा। पूजा के लिए वह लड्डू गोपाल को स्नान करा रहा था। उसी दौरान लड्डू गोपाल का विग्रह उसके हाथ से गिर गया और हाथ टूट गया। इससे वह बेहद दुखी हो गया और उसके आंखों से आंसू बहने लगे। पुजारी रोता हुआ लड्डू गोपाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और भगवान के हाथ को जोड़ने के लिए अस्पताल खुलने का इंतजार करने लगा। वह लड्डू गोपाल को बच्चे की तरह गोद में लेकर जिला अस्पताल के बाहर बिलख-बिलख कर रोता रहा। लड्डू गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराने की जिद पर अड़ा रहा। जब इस बात का पता अस्पताल अधीक्षक को लगा तो उन्होंने लड्डू गोपाल की पट्टी कराई।

    मरीज ‘श्रीकृष्ण’ और पिता ‘श्री भगवान’ नाम से बनवाया पर्चा
    शाहगंज क्षेत्र के खासपुरा स्थित पथवारी मंदिर में लेख सिंह पुजारी हैं। करीब 30 साल से पुजारी मंदिर में सेवा कर रहा है। मंदिर में लड्डू गोपाल विराजमान किए थे। लेख सिंह बच्चों की तरह उनका ख्याल रखते थे। सर्दी, गर्मी और बरसात में मौसम के अनुसार भगवान लड्डू गोपाल के वस्त्र और भोजन का वह पूरा ध्यान रखते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह स्नान कराते समय लड्डू गोपाल गिर गए और उनके हाथ में चोट लग गई। हाथ में दर्द का मरहम लगाकर आठ बजे तक उन्हें गोद मे बिठाकर इंतजार किया। इसके बाद जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही इन्हें लेकर जिला अस्पताल लेकर आया। जहां पुजारी ने श्री कृष्ण पिता का नाम श्री भगवान के नाम से पर्चा बनवाकर लड्डू गोपाल के हाथ पर पट्टी कराई।

    डॉक्टर ने मना किया तो बेसुध हो गया
    प्रतिमा का हाथ टूटने पर पुजारी ने खुद से मूर्ति के हाथ पर कच्चा प्लास्टर चढ़ाया। फिर लड्डू गोपाल को गोद में लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। वह वहां लड्डू गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराने की जिद पर अड़ गया। डॉक्टरों के मना करने पर पुजारी रोते-रोते बेसुध हो गया। उसकी हालत देखने के बाद खुद CMS अशोक कुमार ने लडडू गोपाल का पर्चा बनवाकर अपने हाथों से प्लास्टर करवाकर पुजारी को सौंपा। इसके बाद भी भगवान को दर्द होने की बात सोच कर पुजारी रोता हुआ, उन्हें अपने साथ लेकर गया।

    भक्ति देख डॉक्टर हैरान
    जिला अस्पताल में डॉक्टर पुजारी के इस भक्ति को देख हैरान रह गए। CMS डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने पहली बार इस तरह का मामला देखा है। पुजारी लगातार रोए जा रहे थे। उनका कहना था कि वो लड्‌डू गोपाल के हाथ में प्लास्टर कर दें। ऐसे में पुजारी की भावनाओं को देखते हुए उन्होंने इलाज किया। उन्होंने देखा तो अष्टधातु की प्रतिमा का हाथ आगे से टूट गया था। इतनी छोटी प्रतिमा को प्लास्टर नहीं चढ़ सकता। इस पर उन्होंने लकड़ी की खपच्ची की सपोर्ट से पट्‌टी कर दी। इससे पुजारी जी संतुष्ट हो गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    Next Article इंदिरा गांधी के चार मूल मंत्र आज भी प्रासांगिक – युवा कांग्रेस

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.