Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लद्दाख के डेमचोक में मोबाइल फोन सेवा शुरू करने वाली पहली कंपनी बनी रिलायंस जियो
    Breaking News Headlines

    लद्दाख के डेमचोक में मोबाइल फोन सेवा शुरू करने वाली पहली कंपनी बनी रिलायंस जियो

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिलायंस जियो पूर्वी लद्दाख के डेमचोक में मोबाइल फोन सेवा शुरू करने वाली पहली कंपनी बन गयी है. कंपनी ने सीमावर्ती गांव में फोन पर बातचीत और इंटरनेट के लिये 4जी सेवा शुरू की है. लेह के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने डेमचोक में जियो मोबाइल टावर का उद्घाटन किया और सीमावर्ती गांव, सेना, आईटीबीए तथा यात्रियों के लिए 4जी सेवाओं की शुरूआत की.

    उन्होंने सीमावर्ती गांव चुशुल में मोबाइल टावर का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती गांवों की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा.” कार्यक्रम के बारे में ट्विटर पर जानकारी देते हुए नामग्याल ने कहा, ‘‘रिजांग ला के रास्ते पैंगोंग-चुशुल-सागा की यात्रा करने वाले ग्रामीणों, सेना और पर्यटकों के लिए 4 जी इंटरनेट सेवा की शुरुआत.” समुद्र तल से 13,000 फुट से अधिक ऊंचाई पर स्थित डेमचोक चीन से सटा सीमावर्ती क्षेत्र है.
    दूरसंचार सेवाओं की शुरुआत के साथ इस क्षेत्र में तैनात जवानों और स्थानीय निवासियों के लिए संचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. डेमचोक के अलावा लद्दाख के सीमावर्ती गांव चुशुल, न्योमा थारुक और दुरबुक में भी 4जी सेवाओं का उद्घाटन किया गया. लद्दाख में जियो नेटवर्क को तीन फाइबर मार्गों, लेह-श्रीनगर, लेह-मनाली (हिमाचल प्रदेश) और लेह-गुरे के माध्यम से जोड़ा गया है. उन्होंने दूरसंचार सेवाओं के लिये जियो अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआस्था ट्रेन से करें वैष्णो देवी मंदिर, स्वर्ण मंदिर, मथुरा, वृंदावन और रामलला के दर्शन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.